Search

ईद पर ममता बनर्जी का वादा, जान दे दूंगी लेकिन देश को बंटने नहीं दूंगी

Kolkata :  ईद-उल-फितर के अवसर पर कोलकाता के रेड रोड में नमाज अदा की गयी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी भी वहां पहुंचे और नमाज के लिए एकत्रित लोगों से बात की.इस दौरान ममता बनर्जी ने लोगों से एकजुट होने का अनुरोध किया. साथ ही यह सुनिश्चित करने का अपील की कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2024 के लोकसभा चुनावों में परास्त हो. (पढ़ें, पैसा">https://lagatar.in/education-should-be-paramount-not-money/">पैसा

नहीं, शिक्षा सर्वोपरी होनी चाहिए)

केंद्रीय एजेंसियों से लड़ने के लिए तैयार, लेकिन सिर नहीं झुकने दूंगी-ममता 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि हम बंगाल में शांति चाहते हैं. हम दंगे नहीं. हम देश के टुकड़े नहीं करना चाहते. जो देश के टुकड़े करना चाहते हैं, मैं आज ईद पर वादा करती हूं कि मैं अपनी जान देने को तैयार हूं लेकिन मैं देश को बांटने नहीं दूंगी.  भाजपा पर देश के संविधान को बदलने का आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय नागरिक पंजी लागू होने नहीं देंगी. उन्होंने कहा कि मैं (अपने राजनीतिक विरोधियों के) धन बल और केंद्रीय एजेंसियों से लड़ने के लिए तैयार हूं लेकिन मैं अपना सिर नहीं झुकने दूंगी. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-unknown-criminals-shot-dead-the-watchman/">देवघर

: अज्ञात अपराधियों ने चौकीदार की गोली मारकर हत्या की

एकजुट होकर विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ लड़ने का वादा करिये

ममता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस केंद्रीय एजेंसियों पर राजनीतिक उद्देश्य के साथ उनकी पार्टी पर कार्रवाई करने का आरोप लगाती है. कहा कि एक साल में यह तय करने के लिए चुनाव होंगे कि हमारे देश में कौन सत्ता में आयेगा. हमसे वादा करिए कि हम एकजुट होंगे और विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ लड़ेंगे. हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम सभी अगले चुनावों में उन्हें सत्ता से बाहर कर दें. अगर हम लोकतंत्र को बचाने में नाकाम रहे तो सबकुछ खत्म हो जायेगा. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-cm-nitish-kumar-reached-gandhi-maidan-on-eid-ul-fitr-congratulated-the-worshipers/">पटना

: ईद-उल-फितर पर गांधी मैदान पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, नामाजियों को दी बधाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp