Search

 
 
 

ममता बनर्जी ने कहा, बीजेपी को यहां से विदा कर दो,  हम मोदी का चेहरा नहीं देखना चाहते

 
Kolkata : `बीजेपी को यहां से विदाई दे दीजिए. हम बीजेपी को नहीं चाहते हैं. हम मोदी का चेहरा नहीं देखना चाहते हैं.पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पूर्वी मिदनापुर में एक रैली को यह कहते हुए संबोधित किया. ममता ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा और यहां तक कहा कि वह पीएम नरेंद्र मोदी का चेहरा नहीं देखना चाहती,  ममता ने लोगों से अपील की कि बीजेपी को वोट ना देकर उसे विदा कर दिया जाये. इसे भी पढ़ें : असम">https://lagatar.in/in-assam-rahul-gandhi-said-nagpur-army-is-controlling-the-entire-country-i-do-not-lie-i-am-not-narendra-modi/39549/">असम

में राहुल गांधी ने कहा, नागपुर की सेना पूरे देश को नियंत्रित कर रही है,  मैं नरेंद्र मोदी नहीं,  झूठ नहीं बोलता

मेरा पैर घायल कर दिया, लेकिन मैं भी योद्धा हूं

ममता बनर्जी ने कहा, `बीजेपी को विदाई दे दीजिए. हम बीजेपी को नहीं चाहते हैं. हम मोदी का चेहरा नहीं देखना चाहते हैं.  हम दंगा, लुटेरा, दुर्योधन और दुःशासन नहीं चाहते हैं. ममता ने कहा कि बीजेपी ने टीएमसी से बगावत करने वालों को विधानसभा चुनाव में टिकट दिये. पार्टी के पुराने नेता घर में बैठकर आंसू बहा रहे हैं. इस क्रम में पैर की चोट को खुद पर हमला करार देते हुए   ममता ने कहा, पहले मेरे विरोधियों ने मेरे सिर में चोट मारी और अब मेरा पैर घायल कर दिया, लेकिन मैं भी योद्धा हूं.

ममता बनर्जी  लोकतांत्रिक तरीके चुनाव नहीं कराना चाहतीं :  शुभेंदु 

उधर  नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान शुभेंदु ने ममता पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल लोकतांत्रिक तरीके चुनाव नहीं कराना चाहतीं.  घुसपैठियों और पाकिस्तानियों की मदद से उम्मीदवारों को डराया जा रहा है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. इसे भी पढ़ें : जींस">https://lagatar.in/cm-tirath-singh-rawat-on-backfoot-in-jeans-controversy-said-apologize-if-feelings-are-hurt/39485/">जींस

विवाद में सीएम तीरथ सिंह रावत बैकफुट पर, कहा, भावनाएं आहत हुई हैं तो क्षमा मांगता हूं  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही