Search

ममता बनर्जी ने कहा, 25,000 स्कूल शिक्षकों की नौकरियां समाप्त करने का फैसला अन्यायपूर्ण, EC से पूछा, सात फेज में चुनाव क्यों?

 Kolkata :  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 25,000 से अधिक स्कूली नौकरियों को निरस्त किये जाने को पूरी तरह अन्याय करार दिया. साथ ही आरोप लगाया कि यह नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों को मतदान ड्यूटी में तैनात करने से रोकने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की साजिश है. ममता बनर्जी आज गुरुवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनीपुर लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रही थी.                                                                                         ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इतने शिक्षकों को नौकरी से निकालने के बाद स्कूल कैसे काम कर सकते हैं

कहा कि  इतने शिक्षकों को नौकरी से निकालने के बाद स्कूल कैसे काम कर सकते हैं. जान लें कि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा प्रायोजित और सहायता प्राप्त स्कूलों में राज्य-स्तरीय चयन परीक्षा-2016 (एसएलटीएस) की भर्ती प्रक्रिया को निष्प्रभावी घोषित करते हुए इसके माध्यम से की गयी सभी भर्तियों को निरस्त करने का आदेश दिया था. ममता बनर्जी ने कहा, अगर किसी ने गलती की है तो उसे सुधारा जा सकता है, लेकिन 25,000 नौकरियां छीन लेना पूरी तरह अन्याय है. अगर इतने सारे शिक्षक नौकरी पर नहीं रहेंगे तो स्कूलों में कैसे काम होगा.

मैं न्यायपालिका का सम्मान करती हूं, यह भाजपा की साजिश है

उन्होंने कहा, यह भाजपा की साजिश है. मैं न्यायपालिका का सम्मान करती हूं, लेकिन जो कुछ हुआ वह पूरी तरह अन्याय है. ममती बनर्जी ने कहा, इतनी सारी नौकरियां ले ली गयीं ताकि नौकरी गंवाने वाले इन लोगों को चुनाव के दौरान ड्यूटी पर तैनात नहीं किया जा सके और केंद्र सरकार के कर्मियों को लगाया जा सके,  जो भगवा खेमे के इशारे पर काम करेंगे.

तीन माह तक चुनाव प्रक्रिया चलने को लेकर EC को घेरा

ममता ने भीषण गर्मी के बावजूद तीन माह तक चुनाव प्रक्रिया चलने को लेकर EC को घेरा. कहा कि इतनी गर्मी में हेलिकॉप्टर आग जैसा जलता है. मेरे हेलिकॉप्टर का कंप्रेसर खराब है. कल बुधवार को मैं चुनाव प्रचार के बाद लौटीतो तबीयत ख़राब लग रही थी.  तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमोने राज्य में 42 सीटों पर सात चरणों में हो रहे चुनाव को लेकर भी चुनाव आयोग पर हमला बोला, कहा कि बंगाल पर कब्जे के लिए भारी मात्रा में केंद्रीय बलों की तैनाती की गयी है.

हमारे यहां इतनी फोर्स इसलिए लगाई गयी है क्योंकि आप बंगाल पर कब्जा करना चाहते हैं.

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से लिखित में यह बताने को कहा कि कहां कितनी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की गयी है. पश्चिम बंगाल सीएम ने कहा,  वे लिखित में दें कि किस राज्य में कितनी फोर्स लगाई गयी है?  आरोप लगाया कि हमारे यहां इतनी फोर्स इसलिए लगाई गयी है क्योंकि आप बंगाल पर कब्जा करना चाहते हैं. पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में वोटिंग होनी है. पहले चरण में तीन सीटों पर वोटिंग हुई है जबकि दूसरे चरण में (26 अप्रैल) तीन और सीटों पर वोट डाले जायेंगे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//