Search

ममता बनर्जी का आरोप, सीबीआई के अधिकारियों ने ही संदेशखाली में हथियार प्लांट किये होंगे

 Kolkata : संदेशखाली में शेख शाहजहां के करीबी अबु तालिब के घर से भारी मात्रा में असलहे, गोला बारूद बरामद होने पर चुनावी मौसम में पश्चिम बंगाल की राजनीति गर्मा गयी है. इस मामले में उलटे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा और सीबीआई पर टीएमसी को फंसाने का आरोप लगा रही है.       ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

संदेशखाली में हथियार जब्ती का कोई सबूत नहीं है

ममता ने कल शनिवार को कहा कि संदेशखाली में हथियार जब्ती का कोई सबूत नहीं है.कहा कि सीबीआई ने राज्य पुलिस को सूचित किये बिना तलाशी ली. उन्होंने केंद्रीय एजेंसी (सीबीआई) की कार्रवाई को लेकर संदेह जताया कि बरामद हथियार सीबीआई के अधिकारियों ने ही कार में लाकर रखा होगा. ममता ने कहा‌ कि अगर बंगाल में कोई पटाखा भी फूटता है, तो एनआईए, सीबीआई, एनएसजी जांच करने पहुंच जाते है. मानों यहां कोई युद्ध चल रहा है.

ममता का आरोप, भाजपा नेता ने घर में रखे थे बम

ममता बनर्जी कल शनिवार को आसनसोल के लोकसभा उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में चुनावी रैली में बोल रही थी. इस क्रम में बनर्जी ने कहा, आज, मैंने सुना कि संदेशखाली के पास एक घटना हुई थी. एक भाजपा नेता ने अपने घर में बम जमा कर रखे थे. भाजपा को लगता है कि वे स्कूल की नौकरियां रद्द कर और बमों के दम पर चुनाव जीत सकते हैं. ममता ने कहा कि हमें लोगों के लिए रोटी, कपड़ा, मकान और रोजगार चाहिए. उनके( मोदी) बड़े-बड़े भाषण नहीं चाहिए.

सीबीआई ने सर्विस रिवॉल्वर और विदेशी बंदूकें सहित जिंदा बम बरामद किये

सीबीआई ने शुक्रवार को संदेशखाली में पूर्व टीएमसी नेता शाहजहां शेख के एक सहयोगी के दो परिसरों पर रेड डाली. वहां से हथियार और गोला-बारूद जब्त किये गये. इनमें एक पुलिस सर्विस रिवॉल्वर और विदेशी बंदूकें सहित जिंदा बम शामिल थे.बमों को डिफ्यूज करने के लिए NSG की टीम पहुंची थी. कैलिबर रोबोट के जरिए बम खोज कर डिफ्यूज किये गये थे.इसे लेकर तृणमूल कांग्रेस ने सीबीआई पर चुनाव के समय टीएमसी को बदनाम करने के लिए अति सक्रियता का आरोप लगाया है.

अग्निमित्रा पॉल ने कहा, टीएमसी पर प्रतिबंध लगे, ममता बनर्जी को गिरफ्तार किया जाये

मेदिनीपुर से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने संदेशखाली मामले में टीएमसी पर निशाना साधा. कहा कि ममता किस तरह की महिला है? किस तरह की सीएम हैं? जो हत्यारों, बलात्कारियों और आतंकवादियों का पक्ष ले रही हैं. रिश्वत लेने वालों को बचाने के लिए कोर्ट तक जा रही हैं. कहा कि शेख शाहजहां के गुंडे के पास से बम, आरडीएक्स और पिस्तौल बरामद हुए है. अग्निमित्रा ने मांग की कि टीएमसी पर प्रतिबंध लगाया जाये और ममता बनर्जी को गिरफ्तार किया जाये. कहा कि यह चिंताजनक स्थिति है, जहां खुद सीएम ऐसे हत्यारों, बलात्कारियों को बचाती घूम रही हैं.पश्चिम बंगाल में आतंकवादियों को शरण दी जा रही है. wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment