Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ममता बनर्जी का मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, छात्रों से कहा, गोली और गाली सरकार से लड़ने को तैयार रहें

Advertisement
Advertisement
Kolkata :  ममता बनर्जी ने कहा है कि वह  भाजपा के खिलाफ शेरनी की तरह लड़ते हुए मरना पसंद करेंगी. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शनिवार को तृणमूल छात्र परिषद के स्‍थापना दिवस पर मोदी सरकार पर होमला बोला. इस क्रम में ममता बनर्जी ने युवाओं और छात्रों से कहा कि वे गोली और गाली सरकार से लड़ने के लिए अपनी कमर कस लें. ममता ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार `देश की बोली लगाकर उसे बेच रही है. छात्रों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, भाजपा सरकार कोयला सेक्‍टर, रेलवे स्‍टेशन, ट्रेनें, एलआईसी, जीआईसी, राष्‍ट्रीय बीमा, सेल, एयर इंडिया और तमाम संस्‍थानों को बेच रही है. कहा कि एक दिन हो सकता है कि आपसे आपके शरीर के अंग मांगे ताकि उन्‍हें बेच सके. इसे भी पढ़ें : अमेरिकी">https://lagatar.in/video-of-us-marine-corps-lieutenant-colonel-goes-viral-we-messed-up-in-kabul-job-lost/">अमेरिकी

मरीन कॉर्प्स लेफ्टिनेंट कर्नल का वीडियो वायरल, काबुल में हमने गड़बड़ कर दी, नौकरी गयी   

भाजपा हर उस शख्‍स पर राष्‍ट्रविरोधी  होने का तमगा लगा रही है जो केंद्र का विरोध करता है

ममता बनर्जी ने कहा कि  भाजपा हर उस शख्‍स पर राष्‍ट्रविरोधी  होने का तमगा लगा रही है जो केंद्र का विरोध करता है. ममता  सीआईएसएफ की भर्ती में पूछे जा रहे सवालों पर भी भड़कीं. कहा कि सीआईएसएफ की भर्ती के लिए उम्‍मीदवारों से परीक्षा में दिल्‍ली दंगों के बारे में पूछा गया. आरोप लगाया कि मोदी सरकार भर्ती के समय से ही सुरक्षाबलों का ब्रेनवॉश करने की कोशिश कर रही है. कहा कि  बांटो और राज करो की यह नीति कभी भी सुरक्षाबलों पर लागू नहीं की गयी थी. ममता बनर्जी के अनुसार भाजपा के हाथ में दो काम हैं.  एक है गोली से प्रजातांत्रिक आवाजों को दबाना और दूसरा है गाली के जरिए अपने विरोधियों के खिलाफ अफवाहें फैलाना. ममता ने गुजरात के कोरोना आंकड़ों को चुनौती देते हुए कहा कि वे भ्रामक हैं. ममता ने कहा,  मैं  भाजपा के खिलाफ शेरनी की तरह लड़ते हुए मरना पसंद करूंगी. इसे भी पढ़ें : मध्यप्रदेश">https://lagatar.in/barbaric-incident-of-madhya-pradesh-tribal-youth-tied-to-a-truck-dragged-far-brutally-beaten-to-death-video-viral/">मध्यप्रदेश

 की बर्बर घटना : आदिवासी युवक को ट्रक से बांध कर दूर तक घसीटा, बेरहमी से पीट कर मार डाला, वीडियो  वायरल  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही