Kolkata : पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को चोट लगने का मामला राजनीतिक रंग ले रहा है. बुधवार को कथित हमले में चोट लगने के बाद उनके समर्थक गुरुवार को सड़कों पर उतरे. आज तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने ममता बनर्जी पर हमले का आरोप लगाते हुए ट्रेनें रोकीं. टीएमसी समर्थक और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार सुबह सियालदाह-हसनाबाद लाइन पर स्थित कदमबागची रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रोक दिया. बता दें कि बुधवार को नंदीग्राम विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद ममता बनर्जी ने शाम 6 बजे एक मंदिर के बाहर खुद पर हमला होने का आरोप लगाया. कहा कि हमले में उनके पैर में चोट आयी है. अभी कोलकाता में उनका इलाज चल रहा है. ममता का इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम का कहना है कि उन्हें पैर के टखने में चोट आयी है. इसके अलावा सीने में दर्द हो रहा है. इसे भी पढ़ें : सरकार">https://lagatar.in/government-gave-information-1-crore-14-lakh-migrant-workers-returned-to-their-home-state-in-lockdown/36245/">सरकार
ने दी जानकारी, लॉकडाउन में 1 करोड़,14 लाख प्रवासी कामगार अपने गृह राज्य लौटे
प्रधानमंत्री मोदी की परीक्षा पे चर्चा, अब तक 8.6 लाख से अधिक छात्र करा चुके हैं रजिस्ट्रेशन
ने दी जानकारी, लॉकडाउन में 1 करोड़,14 लाख प्रवासी कामगार अपने गृह राज्य लौटे
डॉक्टरों का कहना है कि हादसे की वजह से ममता बनर्जी डर गयी है
टीएमसी का कहना है कि वह इस घटना की शिकायत चुनाव आयोग से करेगी. निर्वाचन आयोग ने भी अपनी ओर से एक पैनल घटनास्थल पर भेजने की बात कही है, जो मामले की जांच करेगा और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेगा. बता दें कि आयोग ने पहले ही अपने पर्यवेक्षकों और राज्य प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल के निदेशक मणिमय बनर्जी ने कहा, ममता के बायें पैर के टखने में चोट है. दायें कंधे और गले पर भी चोट आयी है. उन्होंने सीने में दर्द और सांस में लेने में दिक्कत होने की भी शिकायत की है. डॉक्टरों का कहना है कि हादसे की वजह से ममता बनर्जी डर गयी है. इस कारण उन्हें गहन निगरानी में रखा गया है. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/prime-minister-modis-parikchha-pe-charcha-more-than-8-6-lakh-students-have-been-registered-so-far/36230/">प्रधानमंत्री मोदी की परीक्षा पे चर्चा, अब तक 8.6 लाख से अधिक छात्र करा चुके हैं रजिस्ट्रेशन
Leave a Comment