Search

 
 
 

ममता भुइयां होंगी पलामू लोकसभा सीट से राजद की प्रत्याशी

 
खत्म हुई दामाद की पारी, अबकी बार बेटी की बारी : मोहन विश्वकर्मा Medininagar: पलामू लोकसभा सीट से ममता भुइयां राजद की प्रत्याशी होंगी. उक्त जानकारी राजद के पलामू जिला अध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में दी. उन्होंने कहा कि पलामू समाजवादियों की धरती रही है इस धरती से कई समाजवादी नेता पैदा हुए और हुए समाज को आगे बढ़ाने का काम किया. पलामू लोकसभा से दो बार राजद प्रत्याशी का विजय हुआ है. उन्होंने कहा कि पटना में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने ममता भुइयां को राजद में शामिल करते हुए आश्वस्त किया कि ममता भुइयां को ही पलामू से टिकट दिया जायेगा. लालू प्रसाद ने ममता को दूसरा अन्नपूर्णा बनाने की बात कही है और आशीर्वाद दिया है. मोहन विश्वकर्मा ने कहा कि खत्म हुई दामाद की पारी, अबकी बार बेटी की बारी. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-dig-surendra-jha-inspected-the-booth-located-in-a-remote-naxal-affected-area/">बोकारो

DIG सुरेंद्र झा ने सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पड़ने वाले बूथ का किया निरीक्षण

दस वर्ष दामाद को तो इस बार बेटी को मिलेगा सम्मान : ममता भुइयां

पत्रकार वर्ता में वहीं ममता भुइयां ने कहा कि वो पलामू की बेटी हैं. पलामू के लोग जब दस वर्षों तक एक दामाद को सम्मान दे सकते हैं तो इस बार अपनी बेटी को क्यों नहीं सम्मान देंगे. राजद सुप्रीमो गरीब दलित शोषित वंचित के मसीहा लालू प्रसाद यादव का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त हुआ है. उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने जिस उन पर भरोसा जताया है उस पर वे पूरी तरह खरी उतरेंगी. भाजपा केवल अनुसूचित जातियों का वोट लेना जानती है लेकिन उन्हें सम्मान और हक नहीं देती है. उन्होंने कहा कि वे चुनाव लड़ना नहीं चाहती थीं मगर पलामू के लोग चाहते हैं कि उनकी बेटी चुनाव लड़े. इसलिए चुनाव लड़ रही हूं. उन्होंने कहा कि पलामू मेरे लिए कोई नई जगह नहीं है क्योंकि मेरी जन्म भूमि है. इसका कर्ज यहां के लोगों की सेवा करके उतारने का काम करूंगी. इसे भी पढ़ें-अधर्म">https://lagatar.in/sita-was-freed-from-the-lanka-of-unrighteousness-pratul/">अधर्म

की लंका से मुक्त हुई सीता- प्रतुल

पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के छोटे भाई की पत्नी है ममता भुइयां

मालूम हो कि ममता भुइयां सिंगरा कला गांव की बेटी हैं और झारखंड के पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के छोटे भाई की पत्नी हैं. वे सामाज सेवा के साथ साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं. मौके पर राजू भुइयां ,संतोष यादव ,प्रकाश राम, सत्येंद्र यादव रहमतुला अंसारी, शमीम अहमद सहित काफी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही