Search

 
 
 

पलामू प्रत्याशी ममता भुइयां ने विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जनता से नामांकन में शामिल होने की अपील की

 
Patan (Palamu) :  महागठबंधन की पलामू संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी ममता भुइयां ने पाटन प्रखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया और लोगों को नामांकन में शामिल होने की अपील की. इस दौरान ममता भुइयां के साथ राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष रहमतुल्ला अंसारी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्ययक्ष पाटन, उमाशंकर सिंह, सुरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे.

पलामू लोस सीट पर 13 मई को होना है चुनाव

बता दें कि राजद ने पलामू लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की ओर से ममता भुइयां को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं भाजपा ने झारखंड के पूर्व डीजीपी विष्णु दयाल राम को अपना उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर फेज चार यानी 13 मई को चुनाव होना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही