Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ममता ने मोदी सरकार के शासन को हिटलर, स्टालिन से भी बदतर बताया, केंद्रीय एजेंसियों को स्वायत्तता देने की मांग

Advertisement
Advertisement
Kolkata : केंद्र की मोदी सरकार हिटलर, स्टालिन शासन से भी ज्यादा खराब है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भाजपा पर यह कहते हुए हल्ला बोला. ममता ने आरोप लगाया कि राज्यों से संबंधित मामलों में दखल देने के लिए मोदी सरकार केंद्रीय एजेंसियों (CBI, ED)का इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए मांग की कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए केंद्रीय एजेंसियों को स्वायत्तता दी जानी चाहिए. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-leader-siddaramaiah-said-hindus-also-eat-beef-if-i-want-i-will-definitely-eat-it-too/">कांग्रेस

नेता सिद्धारमैया ने कहा, हिंदू भी बीफ खाते हैं, चाहूंगा तो मैं भी जरूर खाऊंगा

भारत का संघीय ढांचा चरमरा रहा है

उन्होंने कहा कि भारत का संघीय ढांचा चरमरा रहा है. ममता एक प्रेस सम्मेलन को संबोधित कर रही थी. इसी क्रम में कहा कि भाजपा शासन एडॉल्फ हिटलर, जोसेफ स्टालिन या बेनिटो मुसोलिनी से भी बदतर है. ममता ने उज्जवला स्कीम के तहत ईंधन और रसोई गैस की कीमतों में कटौती के केंद्र के फैसले पर भी भाजपा पर हल्ला बोला. उन्होंने इसे चुनावी स्टंट करार दिया. टीएमसी प्रमुख ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत ईंधन और रसोई गैस की कीमतों पर सब्सिडी की कीमतों में कटौती से सिर्फ गरीबी स्तर से नीचे यानी बीपीएल कार्ड धारकों को ही फायदा मिलेगा. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग देश में बहुत कम हैं. इसे भी पढ़ें :  चौधरी">https://lagatar.in/jharkhand-news-after-chaudhary-and-jha-ed-reached-the-whereabouts-of-builder-nishit-kesari-close-to-ias-arun-ekka-raids-started/">चौधरी

व झा के बाद IAS अरुण एक्का के करीबी बिल्डर निशित केसरी के ठिकाने पर पहुंची ईडी, छापेमारी शुरू

गरीब लोग 800 रुपये की कीमत पर घरेलू गैस कैसे खरीदेंगे?

भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा ईंधन दरों में हालिया कटौती और उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस पर 200 रुपये की सब्सिडी के बारे में पूछे जाने पर, बनर्जी ने कहा कि भाजपा किसी भी चुनाव से पहले ये हथकंड़े अपनाती है. उज्ज्वला योजना के तहत बीपीएल श्रेणी का एक छोटा सा हिस्सा आता है. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि गरीब लोग 800 रुपये की कीमत पर घरेलू गैस कैसे खरीदेंगे? उन्होंने कहा कि उनके मंत्रिमंडल ने डीजल और पेट्रोल पर राज्य में वैट कम नहीं करने का फैसला किया है.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही