Search

 
 
 

रामगढ़: ममता देवी ने मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से की मुलाकात

 
Ramgarh: रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पुलिया, सड़क आदि की समस्याओं के संबंध में ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से मिलकर चर्चा की. मंत्री ने रामगढ़ की दो महत्वपूर्ण सड़कों, जिसमें बाजार समिति से बाजारटांड़ भाया दिनेश स्टील जो जर्जर अवस्था में है एवं लोधमा ग्राम के बड़की नदी पर निर्मित ब्रिज से कर्मा ग्रेड 2 रोड हुहुआ सीमाना तक के निर्माण के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए विभागीय सचिव को डीपीआर तैयार करने का निर्देश जारी कर दिया. मंत्री ने पूर्व विधायक के आग्रह पर दोनों सड़कों का निर्माण विधानसभा चुनाव से पूर्व आरंभ करने का आश्वासन दिया है. ममता देवी ने डॉक्टर इरफान अंसारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे जनहित के कार्यों के त्वरित निष्पादन पर विश्वास करते हैं. उनकी यही अच्छाई आम लोगों के बीच में उन्हें लोकप्रिय बनाती है. इसे भी पढ़ें - पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-governor-met-amit-shah-discussion-in-political-circles-presidents-rule/">पश्चिम

बंगाल के राज्यपाल अमित शाह से मिले, राजनीतिक गलियारों में चर्चा… लगेगा राष्ट्रपति शासन !
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही