: सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा बुधवार से, शहर के सभी 7 केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू
चंद्रप्रकाश चौधरी पर साधा निशाना
ममता देवी ना तो अपने रिश्तेदार के लिए लड़ाई लड़ी और ना ही अपने पति के लिए, लेकिन जनता के हक और अधिकार की लड़ाई में उन्हें जेल जाना पड़ा. उन्होंने कहा कि जिस लड़ाई में ममता दीदी को जेल जाना पड़ा उस लड़ाई में गोली चलाने वाला ममता देवी नही रघुवर सरकार के आदमी थे. उन्होंने कहा कि 34 साल बाद रामगढ़ को कुशल नेतृत्व करने वाला कोई मिला था. उसे रामगढ़ से दूर कर दिया गया. उन्होंने कहा कि अगर ममता देवी ने अगर विकास नहीं की है तो आप लोगों का कुछ बिगाड़ा भी नहीं है. उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को आपने तीन बार विधायक बनाकर विधानसभा में भेजा वे कोसों दूर हैं. आपके हक को खाने का काम चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया है इसे भी पढ़ें:रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-by-election-nda-candidate-sunita-chowdhary-showed-strength-in-election-campaign-bjp-rebels-are-also-beating/">रामगढ़उपचुनाव : एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत, भाजपा के बागी भी ठोक रहे ताल दूसरी खबर
रामगढ़ के अधूरे काम को पूरा करने के लिए कांग्रेस को जितायें : शकील अख्तर
alt="" width="600" height="320" /> झारखंड प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ नेता शकील अख्तर अंसारी, झारखण्ड प्रदेश काग्रेस कमेटी के समन्वय समिति के सदस्य मन्नान मल्लिक समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया. मौके पर शकील अख्तर अंसारी ने कहा कि पूर्व विधायक ममता देवी को साजिश के तहत जेल भेज दिया गया. गवाहों को प्रभावित कर 5 वर्षों की सजा दिलाने का काम किया गया है. दूध पीते बच्चे को मां से अलग करने का काम किया है. रामगढ़ में हो रहे विकास के कार्यों को बाधित किया गया है. जनता के हित के कार्य होने से रोका गया है. आज वक्त है कि यहां के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान मे गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को सबक सिखाने के लिए जनता एकजुट हो जाये और आने वाले 27 फरवरी को कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बजरंग महतो को वोट देकर जितायें. जनसंपर्क कार्यक्रम में हाजी अख्तर, अबाश खान, समसूद खान, राज कुमार यादव, इमरान, राजेन्द्र चौधरी समेत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment