Ramgarh : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया हदै. कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय और बेरमो विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह रामगढ़ पहुंचे और बजरंग महतो के पक्ष में प्रचार किया. नई सराय माइंस रेस्क्यू कॉलोनी तथा नईसराय हॉस्पिटल कॉलोनी में जनसंपर्क अभियान में दोनों नेता शामिल हुए. महागठबंधन प्रत्याशी बजरंग माहतो को भारी मतों से विजय बनाने का अपील की गई. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि गोलीकांड में गहरी साजिश हुई है और उसी साजिश के तहत गवाहों को खरीद कर ममता देवी को सलाखों के पीछे भेजा गया है. रामगढ़ की जनता सारी चीजों को देख रही है और जनता की अदालत में ममता देवी को जरूर न्याय मिलेगा. इसे भी पढ़ें:दो">https://lagatar.in/cm-reached-latehar-on-a-two-day-stay-the-condition-of-patients-and-students/">दो
दिवसीय प्रवास पर लातेहार पहुंचे सीएम, मरीजों और छात्रों का जाना हाल
निर्माण में ठेकेदार और अफसरों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार, जांच की मांग [wpse_comments_template]
दिवसीय प्रवास पर लातेहार पहुंचे सीएम, मरीजों और छात्रों का जाना हाल
चंद्रप्रकाश चौधरी पर अनूप सिंह ने बोला हमला
वहीं विधायक अनूप सिंह ने कहा कि चंद्र प्रकाश चौधरी अगर 15 सालों में रामगढ़ का विकास किया होता तो आज वह खुद चुनाव लड़ रहे होते. चंद्र प्रकाश चौधरी सिर्फ जाति और धर्म की राजनीति करते हैं जबकि ममता देवी आम जनता की राजनीति करती है और वह आम जनता की लड़ाई में जेल गई हैं. मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान,प्र देश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सीपी संतन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रियाज अंसारी, राजकुमार ठाकुर, केडी मिश्रा, आनंद प्रताप सिंह, सुधीर सिंह, आसिफ इकबाल इत्यादि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:सड़क">https://lagatar.in/corruption-with-the-connivance-of-contractors-and-officers-in-road-construction-demand-for-investigation/">सड़कनिर्माण में ठेकेदार और अफसरों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार, जांच की मांग [wpse_comments_template]
Leave a Comment