Search

 
 
 

ममता को हिंसा और अशांति का डर, कहा, दूसरे राज्यों के गुंडे मतदाताओं को धमकाने नंदीग्राम आ गये

 
Kolkata :   नंदीग्राम सहित राज्य के कई इलाकों से हिंसा और अशांति की खबरें आ रही हैं. प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि वह निष्पक्ष चुनाव कराने की कोशिश करे. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने यह अपील की है. बता दें कि कल 1 अप्रैल, गुरुवार को दूसरे चरण में  नंदीग्राम समेत 30 सीटों पर वोट डाले जायेंगे. इस क्रम में ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि नंदीग्राम में मतदाताओं को धमकाने के लिए दूसरे राज्यों से कथित गुंडे आये हुए हैं. अगले दौर का चुनाव प्रचार करने निकलीं ममता बनर्जी ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि पूर्वी मिदनापुर जिले के विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में स्थानीय लोगों को भगाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-elections-security-of-shubhendu-increased-deployment-of-10-women-personnel-of-central-force-with-z-category/43820/">पश्चिम

बंगाल चुनाव :  शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा बढ़ी, जेड श्रेणी के साथ सेंट्रल फोर्स की 10 महिला जवानों की तैनाती

बलरामपुर सहित अन्य इलाकों के ग्रामीणों को भगाया जा रहा है.

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष कहा कि दूसरे राज्यों के गुंडे मतदाताओं को धमकाने के लिए नंदीग्राम आ गये हैं.  कहा कि बलरामपुर सहित अन्य इलाकों के ग्रामीणों को भगाया जा रहा है.  वे मतदाताओं को धमका रहे हैं. उन्होंने कहा,  हम निर्वाचन आयोग से शिकायत कर रहे हैं. निर्वाचन आयोग इस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करे. इसका जवाब देते हुए भाजपा नेता जयप्रकाश मजूमदार ने कहा कि निर्वाचन आयोग को इन आरोपों को देखना है लेकिन लगता है कि मुख्यमंत्री को हार का आभास हो गया है, इसलिए पहले ही वह ऐसे दावे कर रही हैं. बता दें कि नंदीग्राम से ममता बनर्जी खुद चुनाव लड़ रही हैं. उनका सामना भाजपा प्रत्याशी शुवेंदु अधिकारी से हो रहा हैं.   मंगलवार को ममता बनर्जी और अमित शाह ने यहां रोड शो किया था.  रोड शो के दौरान ममता बनर्जी के काफिले में कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाये. इसे भी पढ़ें : चुनाव">https://lagatar.in/rahul-gandhi-worshiped-at-kamakhya-temple-in-guwahati/43781/">चुनाव

प्रचार करने असम पहुंचे राहुल गांधी ने गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्यना की

हाईप्रोफाइल सीट नंदीग्राम 

जान लें कि  पिछले एक दशक से नंदीग्राम से टीएमसी के पूर्व नेता सुवेंदु अधिकारी चुनाव लड़ते आ रहे हैं. ममता को यहां पर कभी भी चुनावी सभा करने की जरूरत नहीं पड़ी थी, लेकिन इस बार सुवेंदु भाजपा में शामिल हो गये हैं. ऐसे में ममता बनर्जी के लिए यह सीट नाक का सवाल बन गयी है.

30 सीटों पर  डाले जायेंगे वोट 

दूसरे चरण में पूर्वी मेदिनीपुर और पश्चिमी मेदिनीपुर की 9-9, बांकुरा की 8 और साउथ 24 परगना की 4 सीटों पर वोट डाले जायेंगे हैं. राज्य में 8 चरणों में मतदान हो रहा है. 294 विधानसभा सीटों वाले राज्य में वोटों की गिनती 2 मई को होगी. https://lagatar.in/swami-said-chinese-is-not-even-an-inch-in-india-gdp-growth-is-accelerating-pakistan-is-our-friendly-nation/43716/

https://lagatar.in/puducherry-allegations-on-bjp-misuse-of-aadhaar-for-election-campaigning-the-high-court-said-can-we-postpone-the-election/43753/

https://lagatar.in/rahul-gandhi-worshiped-at-kamakhya-temple-in-guwahati/43781/

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही