Search

 
 
 

अभिषेक को सीबीआई ने तलब किया, तो ममता भड़की, कहा निरंकुश सरकार के एजेंसी राज ने हमारे काम को चुनौतीपूर्ण बना दिया है

 
Kolkata : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा पूछताछ के लिए बुलाये जाने पर केंद्र सरकार पर भड़क गयी हैं. कहा कि केंद्र के एजेंसी राज ने राज्य (पश्चिम बंगाल) का शासन चलाने के उनके काम को चुनौतीपूर्ण बना दिया है. उन्होंने वाम सरकार को हटाकर 2011 में पहली बार राज्य में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने की वर्षगांठ के मौके पर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी.                                      ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें   

पश्चिम बंगाल में मां, माटी, मानुष सरकार बनायी थी

ममता ने ट्वीट किया, केंद्र में एक निरंकुश सरकार के एजेंसी-राज ने हमारे काम को चुनौतीपूर्ण बना दिया है, लेकिन देशभर में लाखों लोग हमारे साथ हैं. उन्होंने कहा, वर्ष 2011 में आज ही के दिन हम 34 साल तक शासन करने वाली सरकार को हटाकर सत्ता में आये थे और पश्चिम बंगाल में मां, माटी, मानुष सरकार बनायी थी. ममता के ट्वीट से एक घंटे पहले तृणमूल कांग्रेस नेता और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी निजाम पैलेस में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के कोलकाता स्थित कार्यालय में पेश हुए. वह सीबीआई की स्कूल भर्ती घोटाले की जांच के संबंध में सीबीआई के समक्ष पेश हुए. इससे एक दिन पहले, प्रवर्तन निदेशालय ने स्कूल भर्ती घोटाले की जांच के संबंध में टीएमसी के शीर्ष नेताओं के करीबी माने जाने वाले सुजय कृष्ण भद्र के आवास पर भी छापा मारा था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही