Search

 
 
 

उल्टा लटकाकर सीधा करने के अमित शाह के बयान पर भड़की ममता, कहा, कैसी भाषा है, केस करेंगे

गृह मंत्री अमित शाह द्वारा टीएमसी के गुंडों को उल्टा लटकाकर सीधा कर देने वाले  बयान पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगबबूला हो गयी हैं. ममता बनर्जी ने इस मामले में अमित शाह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की घोषणा की है.
 

 Kolkata : गृह मंत्री अमित शाह द्वारा टीएमसी के गुंडों को उल्टा लटकाकर सीधा कर देने वाले  बयान पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगबबूला हो गयी हैं. ममता बनर्जी ने इस मामले में अमित शाह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की घोषणा की है.

 

 

 

ममता बनर्जी ने शाह की भाषा को अलोकतांत्रिक और हिंसक करार दिया है बता दें कि हाल ही में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कथित तौर पर कहा था कि दोषियों को उल्टा लटकाकर सीधा कर दिया जायेगा.

 

 

 

इस टिप्पणी पर तेवर तल्ख करते हुए  मुख्यमंत्री ने पूछा कि देश के गृह मंत्री जैसे गरिमामय पद पर बैठा व्यक्ति इस तरह की भाषा कैसे बोल सकता है?

 

दरअसल केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने उत्तर 24 परगना जिले में  कल लोगों को संबोधित करते हुए चेतावनी दी थी.  कहा कि पहले चरण में दीदी के गुंडे घर से बाहर नहीं निकले.

 

मैं दीदी के गुंडों को कहना चाहता हूं कि दूसरे चरण में भी घर से बाहर मत निकलना,  वरना चार तारीख के बाद उल्टा लटका कर सीधा कर दूंगा. गृह मंत्री का यह बयान सुर्खियों में है. इसे उनके सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया गया है.  

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही