Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ममता सरकार ने बंगाल में बैन किया फिल्म द केरला स्टोरी

Kolkata : पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को विवादित फिल्म `द केरला स्टोरी` को राज्य में बैन लगा दिया. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिल्म पर राज्य में बैन लगाने का एलान करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने फिल्म `द केरला स्टोरी` पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है. ये नफरत और हिंसा की किसी भी घटना से बचने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए है. उन्होंने कहा कि द केरला स्टोरी क्या है? यह एक विकृत कहानी है. गौरतलब है कि `द केरल स्टोरी` हिंदी भाषा में बनी फिल्म है. अदा शर्मा अभिनीत ये फिल्म बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म की कहानी केरल से कथित तौर पर गायब हुईं महिलाओं की खोज पर आधारित है.

अनुराग ठाकुर बोले- वोट बैंक की राजनीति का खेल

दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला. कहा कि पश्चिम बंगाल जैसा राज्य फिल्म को बैन करके बहुत बड़ा अन्याय कर रहा है. वहां अभी एक मासूम बच्ची की बलात्कार और हत्या हुई, इस पर तो ममता बनर्जी कुछ नहीं बोलती, लेकिन फिल्म को बैन कर रही हैं. अनुराग ठाकुर ने पूछा कि क्या मिल रहा है आपको ऐसे आतंकवादी संगठन के साथ खड़े होकर. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति का ये खेल भारत की बेटियों की जिंदगी की बर्बाद कर रहा है. मैं कांग्रेस और कम्युनिस्ट साथियों से कहूंगा कि सच्चाई को न आप कोर्ट जाकर और न ही फिल्म को झूठा बताकर रोक पाएंगे.

बैन पर क्या बोले फिल्म के निर्माता?

विपुल शाह ने पश्चिम बंगाल में फिल्म पर प्रतिबंध लगाने पर कहा - मुझे समझ में ये नहीं आता कि ममता बनर्जी को इस फिल्म से दिक्कत क्या है, जो उन्होंने इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया है. हम कानूनी कार्रवाई करेंगे. कानून के प्रावधानों के तहत जो भी संभव होगा, हम लड़ेंगे. शाह ने कहा कि केरल की सरकार ने जब केरल में ये सब हो रहा था, तो उस पर रोक नहीं लगाई, लेकिन अब इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा रही है. ये इन पार्टियों की मानसिकता को दर्शाता है.
इसे भी पढ़ें कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-election-commission-issues-notice-to-kharge-before-voting/">कर्नाटक

: वोटिंग से पहले चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को जारी किया नोटिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही