Search

 
 
 

ममता सरकार शाहजहां शेख का एनकाउंटर करा सकती है, सीपीआई (एम) नेता मोहम्मद सलीम का आरोप

 
Kolkata : ममता सरकार शाहजहां शेख की हत्या करा सकती है. इस मामले में कई सबूत अब तक नष्ट किये जा चुके हैं. यह आरोप सीपीआई (एम) नेता मोहम्मद सलीम ने लगाये हैं. सलीम ने कहा कि ममता बनर्जी सिर्फ खुद की ही रक्षा में लगी रहती हैं. मोहम्मद सलीम के अनुसार शाहजहां पुलिस और बंगाल सरकार के मेहमान बनकर पुलिस सुरक्षा में रह रहे है. आरोप लगाया कि सभी अपराधी वर्तमान में पुलिस सुरक्षा में पुलिस गेस्ट हाउस में हैं. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ममता बनर्जी और अभिषेक  से जुड़े  सबूतों के लिंक मिटाने की कोशिश

सलीम ने कहा कि ममता बनर्जी और अभिषेक  से जुड़े  सबूतों के लिंक कैसे मिटाये जायें. इसे लेकर उनके बीच चर्चा हो रही है. इस क्रम में मोहम्मद सलीम ने कहा कि सबूत मिटा दिये जाने के बाद शाहजहां शेख की गिरफ्तारी दिखाई जायेगी या उसका एनकाउंटर करा दिया जायेगा.

शाहजहां शेख अभी भी फरार है

बता दें कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार के मामले में मुख्य आरोपी शाहजहां शेख अभी भी फरार है. शाहजहां तलाश में जांच एजेंसियां लगातार रेड कर रही हैं लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इसे लेकर ही सीपीआई नेता मोहम्मद सलीम ने एनकाउंटर वाला बयान दिया है.

संदेशखाली में विरोध प्रदर्शन जारी 

खबर है कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में संदेशखाली में आज शुक्रवार सुबह फिर से विरोध प्रदर्शन हो गये हैं. स्थानीय लोगों ने इलाके में जबरन जमीन हड़पने और महिलाओं का यौन शोषण करने के आरोपी तृणमूल कांग्रेस नेताओं की संपत्तियों में आग लगा दी है. लाठियों से लैस प्रदर्शनकारियों ने संदेशखाली के बेलमाजुर इलाके में मछली पकड़ने के एक यार्ड के पास छप्पर वाली संरचनाओं को फूंक दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही