Search

 
 
 

शहीद दिवस रैली में मोदी सरकार पर बरसी ममता, महंगाई, जीएसटी पर हल्ला बोला

 
Kolkata : पश्चिम बंगाल की सीएम व TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने आज गुरुवार को कोलकाता में शहीद दिवस पर आयोजित रैली में बारिश के बीच भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हल्ला बोला. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा हर जगह विपक्षी दलों की सरकार गिराने में जुटी हुई है. कहा कि यही उसका काम रह गया है. रैली में ममता बनर्जी ने महंगाई और जीएसटी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जम कर निशाना साधा. रैली में रसोई गैस की कीमतों वृद्धि को लेकर भी केंद्र पर जमकर निशाना साधा गया. ममता बनर्जी ने रैली में मौजूद हजारों लोगों की संबोधित करते हुए भाजपा का नाम लिये बिना कहा, पश्चिम बंगाल में उन्होंने हमें हराने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाये. कहा कि यहां बारिश हो रही है और सड़कों पर पानी भर गया है लेकिन हमारे समर्थक यहां से नहीं हटे. इसे भी पढ़ें : रेवड़ी">https://lagatar.in/69-47-lakh-crore-debt-on-the-state-governments-of-the-country-in-the-revadi-culture-discussion-where-are-we-going-rbi-showed-the-mirror/">रेवड़ी

कल्चर चर्चा में, देश की राज्य सरकारों पर 69.47 लाख करोड़ का कर्ज, हम किधर जा रहे, आरबीआई ने दिखाया आईना

अब मुरमुरे पर भी जीएसटी लगा दिया गया 

बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि अब मुरमुरे पर भी जीएसटी लगा दिया गया है, तो क्या भाजपा के लोग अब इसे नहीं खायेंगे. मिठाई, लस्सी और दही पर जीएसटी लगा दिया. उन्होंने पूछा कि लोग अब क्या खायेंगे? आरोप लगाया कि मरीज के अस्पताल में भर्ती होने पर भी जीएसटी लगाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :सोनिया">https://lagatar.in/interrogation-of-sonia-gandhi-continues-in-ed-office-in-national-herald-case/">सोनिया

गांधी से ईडी कार्यालय में नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ जारी, भाजपा ने कहा, कांग्रेस सत्याग्रह नहीं, दुराग्रह पर उतरी

भीड़ जब राइटर्स बिल्डिंग के पास पहुंची तो पुलिस ने गोलीबारी कर दी

जान लें कि शहीद दिवस 21 जुलाई 1993 को कोलकाता में 13 तृणमूल कार्यकर्ताओं की गोलीबारी में हुई मौत की याद में मनाया जाता है. ममता बनर्जी उस समय तृणमूल यूथ कांग्रेस की नेता थीं. उनके नेतृत्व में तत्कालीन सत्ताधारी वाम दलों की कथित चुनावी गड़बड़ियों के विरोध में वोटर आईडी कार्ड को लेकर बड़ा आंदोलन हुआ था. उसमें हजारों कार्यकर्ता जुटे थे. भीड़ जब राइटर्स बिल्डिंग के पास पहुंची तो पुलिस ने लाठीचार्ज और गोलीबारी कर दी, जिसमें तृणमूल यूथ कांग्रेस के 13 कार्यकर्ता मारे गये. तभी से ममता बनर्जी हर साल 21 जुलाई को शहीद दिवस मनाती हैं. 1 जनवरी 1998 को तृणमूल कांग्रेस के गठन के बाद से यह पार्टी का सालाना सबसे बड़ा कार्यक्रम होता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही