Search

 
 
 

ममता ने कहा, अमित शाह टीएमसी सरकार को गिराने की साजिश रच रहे हैं, पूछा, पुलिस कस्टडी में अतीक की हत्या कैसे हुई

 
Kolkata : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला. ममता ने शाह की अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना की कि यदि भाजपा अगले साल लोकसभा चुनाव में 35 सीट जीतती है तो टीएमसी सरकार 2025 से आगे टिक नहीं पायेगी. इस क्रम में ममता बनर्जी ने 14 अप्रैल को एक रैली के दौरान की गयी टिप्पणियों को लेकर शाह के इस्तीफे की भी मांग की. मुख्यमंत्री ने कहा, शुक्रवार को अमित शाह ने एक रैली को संबोधित किया. यह ठीक है. लेकिन देश के केंद्रीय गृह मंत्री किसी राज्य की लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को गिराने की बात कैसे कर सकते हैं? क्या देश का संविधान बदला जा रहा है? इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-bjp-rss-are-spreading-hatred-and-violence-in-the-country/">राहुल

गांधी ने कहा, भाजपा-RSS देश में नफरत और हिंसा फैला रहे हैं, कर्नाटक की जनता कांग्रेस को दे 150 सीटें

तो ममता बनर्जी की सरकार 2025 से आगे नहीं टिक पायेगी

बनर्जी ने यहां संवाददाताओं से कहा, वह कभी भी इस तरह की टिप्पणी नहीं कर सकते हैं कि अगर भाजपा 35 लोकसभा सीट जीतती है, तो राज्य सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं करेगी. बता दें कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार 2026 में अपना तीसरा कार्यकाल पूरा करने वाली है. बीरभूम जिले के सूरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, शाह ने भाजपा के लिए पश्चिम बंगाल से 35 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य रखा है. कहा कि अगर लक्ष्य हासिल कर लिया गया, तो राज्य में ममता बनर्जी की मौजूदा सरकार 2025 से आगे नहीं टिक पायेगी. टीएमसी प्रमुख ने दावा किया कि शाह की टिप्पणी साबित करती है कि राज्य सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है. इसे भी पढ़ें :29">https://lagatar.in/wholesale-inflation-reached-a-29-month-low-down-from-3-point-85-in-march-to-1-point-34-percent/">29

महीने के निचले स्तर पर पहुंची थोक महंगाई दर, मार्च में 3.85 से घटकर 1.34 फीसदी पर पहुंची

भाजपा अगले संसदीय चुनावों में सत्ता में नहीं लौटेगी

ममता ने  कहा कि गृह मंत्री को गुंडे की तरह नहीं बोलना चाहिए. अरविंद केजरीवाल को सीबीआई के समन का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा, क्या वे यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री को बुलाकर पूछताछ की जा सकती है? यदि किसी मुख्यमंत्री से पूछताछ की जा सकती है, तो गृह मंत्री से भी पूछताछ क्यों नहीं की जा सकती है? बनर्जी ने विपक्षी दलों के नेताओं से 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की अपील दोहराते हुए दावा किया कि भाजपा अगले संसदीय चुनावों में सत्ता में नहीं लौटेगी.

भाजपा के राज में जो हो रहा है वह गलत है

ममता ने कहा कि मैं किसी तरह से अपराध के पक्ष में नहीं हूं, लेकिन जो हुआ(यूपी) और भाजपा के राज में जो हो रहा है वह गलत है. कोई न्यायिक हिरासत में है और बाहर जाता है तो उसे मार दिया जाता है. क्या चल रहा है देश में, जिसको मर्जी मार दो, जिसको मर्जी काट दो, जिसको मर्जी पलट दो, जिसके पीछे चाहो सीबीआई, ईडी लगा दो. ममता ने अतीक अहमद की पुलिस कस्टडी पर हुई हत्या को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हल्ला बोला, उन्होंने आरोप लगाते हुए बंगाल के संदर्भ में पूछा कि यूपी में इस मामले की जांच के लिए कितनी केंद्रीय एजेंसियां भेजी गयी

सत्यपाल मलिक को लेकर बोलीं ममता

पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक के पुलवामा अटैक वाले बयान का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि हर कोई जानता है कि पुलवामा कांड इंटेलिजेंस फेल्योर था. जिस तरह से हमारे 40 जवानों ने जान गंवाई, एक दिन सारा सच सामने आयेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही