Search

 
 
 

ममता ने कहा, केंद्र में भाजपा सरकार बस छह महीने और, बीएसएफ को दी सलाह, निष्पक्षता से काम करें

 
 Kolkata : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज मंगलवार को दावा किया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार और छह माह चलेगी. कहा कि अगले साल फरवरी-मार्च में देश में लोकसभा चुनाव होंगे. जान लें कि ममता बनर्जी ने पंचायत चुनाव के लिए जलपाईगुड़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए क्योंकि हो सकता है कि कल भाजपा सत्ता में नहीं रहे. उन्होंने दावा किया, अगले लोकसभा चुनाव 2024 में फरवरी-मार्च में होंगे.

बीएसएफ की गोलीबारी में मारे गये लोगों के परिजनों को दो-दो लाख का मुआवजा  

ममता  ने कहा कि भाजपा सरकार का कार्यकाल केवल छह माह बचा हुआ  है. बनर्जी ने रैली में सीमावर्ती क्षेत्रों में कथित रूप से बीएसएफ की गोलीबारी में मारे गये लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने और नौकरी देने की घोषणा की. उन्होंने कहा, मैं सभी बीएसएफ अधिकारियों पर आरोप नहीं लगा रही. वे हमारी सीमाओं की सुरक्षा करते हैं. लेकिन बीएसएफ को निष्पक्षता से काम करना चाहिए क्योंकि हो सकता है कल भाजपा सत्ता में नहीं रहे, पर उन्हें तो अपना काम करते रहना है. टीएमसी ने  ट्वीट किया,     ममता बनर्जी ने कहा कि  राज्य की विविधता का जश्न मनाते हुए, उन्होंने एकता और भाईचारे के मूल्यों को बरकरार रखा और हर एक व्यक्ति के लिए उज्ज्वल भविष्य का वादा किया. टीएमसी  ने कहा कि उनके सक्षम मार्गदर्शन में, समावेशी विकास और लोगों का समग्र विकास हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी. बता दें कि ममता ने सोमवार को बीएसएफ पर सीमावर्ती क्षेत्रों में भाजपा के इशारे पर मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाया था जिस पर केंद्रीय बल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे सच से कोसों दूर बताया था. पश्चिम बंगाल में आठ जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा. wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही