Search

 
 
 

ममता ने कहा, भाजपा देश को बेचना चाहती है, उसका डबल इंजन गायब हो जायेगा, बीएसएफ वोटरों को डरा रही है

 
Kolkata : भाजपा देश को बेचना चाहती है. उसका डबल इंजन जल्द ही गायब हो जायेगा भाजपा राज्य के पंचायत चुनावों में अपना पहला इंजन और 2024 के लोकसभा चुनावों में दूसरा इंजन खो देगी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा और पीएम मोदी पर हमलावर होते हुए यह बात कही. बता दें कि ममता ने सोमवार को पंचायत चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू किया.                                         ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

      नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल पुलिस  बीएसएफ की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे

इस क्रम में उन्होंने कूच बिहार में एक सभा को संबोधित करते हुए केंद्र की सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि जल्द ही भाजपा का डबल इंजन गायब हो जायेगा. ममता ने कहा कि हम भाजपा के खिलाफ एक महाजोता (बड़ा गठबंधन) करने की कोशिश कर रहे हैं. यह जल्द ही हो जायेगा. सभा में ममता बनर्जी ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पर भाजपा के इशारे पर राज्य के सीमावर्ती इलाकों में मतदाताओं को डराने का आरोप लगाते हुए बंगाल पुलिस से बीएसएफ की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा.

कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है.

ममता बनर्जी ने कहा कि कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है. इसमें केंद्र की कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए. है. कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि बीएसएफ के कुछ अधिकारी सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. आरोप लगाया कि वे मतदाताओं को धमका रहे हैं कि टीएमसी वोट न दें. ममता ने लोगों से कहा कि वे बिना डरे निडर होकर चुनाव में शामिल हों. ममता बनर्जी ने बीएसएफ द्वारा पिछले साल ग्रामीणों पर कथित गोलीबारी का जिक्र किया. कहा कि पुलिस ऐसे मामलों में प्राथमिकी दर्ज करेगी. कानून अपना काम करेगा. बीएसएफ ने उस समय दावा किया था कि जिन लोगों पर गोलीबारी की गयी थी, वे तस्कर थे. ममता ने विश्वास जताया कि तृणमूल कांग्रेस आठ जुलाई को होनेवाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हरायेगी. साथ ही कहा कि हम केंद्र में भी भाजपा को हरायेंगे और देश में विकासोन्मुख सरकार की स्थापना करेंगे.
wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही