Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ममता ने कहा, रमजान माह में मुस्लिमों पर अत्याचार न हो, हिंदू गांव-गांव में उनकी रक्षा करेंगे

Kolkata : पश्चिम बंगाल के हावड़ा और हुगली में रामनवमी पर निकले जुलूसों के दौरान हुई हिंसा पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि रामनवमी पर जुलूस निकालने से हमें कोई परेशानी नहीं है, लेकिन बंदूक और बम लेकर जुलूस न निकालें ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा के राज में हम दंगे देखने को मिल रहे हैं. कहा कि अभी रमजान और अन्नपूर्णा पूजा चल रही है. ऐसे में रामनवमी का जुलूस पांच दिनों तक क्यों निकाले जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-stone-pelting-at-rishra-railway-station-operation-of-trains-stopped-passengers-upset/">पश्चिम

बंगाल : रिशरा रेलवे स्टेशन पर पत्थरबाजी, ट्रेनों का संचालन रोका गया, यात्री परेशान

मिदनापुर ने कभी किसी दंगाई को जन्म नहीं दिया

इस क्रम में ममता बनर्जी ने कहा कि मिदनापुर ने कभी किसी दंगाई को जन्म नहीं दिया. यह मातंगिनी हाजरा का जन्मस्थान है. कहा कि मैं अपने हिंदू भाई-बहनों को जिम्मेदारी दूंगी कि रमजान माह में मुस्लिमों पर कोई अत्याचार न हो. मेरे हिंदू भाई-बहन गांव-गांव उनकी रक्षा करेंगे और उन्हें बचायेंगे. वे अल्पसंख्यक हैं, उन्हें हमसे न्याय मिलना चाहिए. हमें महात्मा गांधी के सिद्धांतों को याद रखना चाहिए. इसे भी पढ़ें :  एडल्ट">https://lagatar.in/trump-accused-of-giving-money-to-an-adult-star-will-appear-in-court-today-arrives-in-new-york/">एडल्ट

स्टार को धन देने के मामले में आरोपी ट्रंप आज अदालत में पेश होंगे, न्यूयॉर्क पहुंचे

अल्पसंख्यकों के इलाके में जुलूस क्यों निकाले गये 

ममता बनर्जी ने पूछा कि जब शोभा यात्रा के लिए कई रूट्स हैं तो फिर अल्पसंख्यकों के इलाके में जुलूस क्यों निकाले गये. उदाहरण दिया कि कल रिशरा क्षेत्र में भी कुछ ऐसा ही हुआ. आरोप लगाया कि रमजान में यह जानबूझकर किया गया था. चेताया कि रमजान और आने वाली हनुमान जयंती को किसी तरह की हिंसा नहीं होनी चाहिए. कहा कि भाजपा नेता राज्य को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं. ममता ने हिंसा में जिन लोगों की संपत्ति का नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा देने की बात कही. ममता बनर्जी  ने आरोप लगाया कि यहां सेंट्रल फोर्स आयी, फाइव स्टार होटल में ठहरी, दंगा भड़काया फिर भाजपा वालों के साथ मीटिंग की और फिर वापस लौट गयी.  इनके आने से सबसे पहले इनसे पूछे कि 100 दिन रोजगार का पैसा कहां है? बाद में दंगा भड़काने बंगाल आए

हावड़ा, हुगली जिले में हिंसा हुई

रामनवमी जुलूस के दौरान हावड़ा, हुगली जिले में हिंसा हुई थी. हुगली में शोभायात्रा पर पत्थरबाजी और आगजनी की गयी,. रिशरा क्षेत्र में हिंदू संगठनों ने शोभायात्रा निकाली थी. इसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष भी शामिल हुए थे. दिलीप घोष के जाने के बाद अचानक दो संप्रदायों में हिंसक झड़प शुरू हो गयी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही