Kolkata : कालियागंज पुलिस थाना और लोगों की संपत्ति जलाने के लिए बाहरी लोगों को लाया गया था. हिंसा में शामिल लोगों की संपत्ति कुर्क की जायेगी. बंगाल में अशांति का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है. ऐसा होने नहीं दिया जायेगा. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का यह बयान घटना के एक दिन आज बुधवार को आया है. बता दें की मंगलवार को लड़की की हत्या को लेकर गुस्साये लोगों ने कालियागंज थाने में आग लगा दी थी.
नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अराजकता फैलाने की साजिश को सफल होने नहीं दिया जायेगा
मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अराजकता फैलाने की साजिश को सफल होने नहीं दिया जायेगा.कहा कि हम पश्चिम बंगाल के कालियागंज में लड़की की मौत और मंगलवार को हुई आगजनी, दोनों घटनाओं की जांच करायेंगे. मामले का तह में जायें तो उत्तरी दिनाजपुर के कालियागंज में गुस्साये लोगों ने थाना में आग लगा दी थी. जान लें कि भीड़ नाबालिग बच्ची की मौत से गुस्सा होकर हिंसा पर उतर आयी थी. कुछ दिन पहले भी इस घटना को लेकर लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया था. न्याय नहीं मिलने की आस में लोगों ने मंगलवार को फिर प्रदर्शन किया. इसी क्रम में थाना में आग लगाई गयी. कथित तौर पर पुलिस को पीटा गया.
पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया
बता दें कि घटना के बाद कलियागंज थाने के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. मंगलवार को यह घटना उस समय घटी जब रायगंज में भाजपा द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने पहुंचे. उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में मंगलवार को फिर से पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने भाजपा द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई. पत्थरबाजी शुरू हो गयी. पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया.
तालाब किनारे किशोरी का शव मिला था
कालियागंज में शुक्रवार और शनिवार को तालाब किनारे किशोरी का शव मिलने से बवाल मच गया. उत्तर दिनाजपुर जिले के कलियागंज थाना क्षेत्र के साहेबघाटा गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म और हत्या के शुरुआती आरोपों के बीच हिंसा भड़क गयी थी. [wpse_comments_template]
Leave a Comment