Search

 
 
 

ममता ने संदेशखाली घटना को लेकर कहा, किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जायेगा, भाजपा-आरएसएस साजिश रच रहे हैं

 
 Kollata : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अशांत संदेशखाली क्षेत्र में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जायेगा. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं द्वारा स्थानीय लोगों पर कथित अत्याचारों को लेकर जिस क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन हो रहा है, उसका जिक्र करते हुए बनर्जी ने आज गुरुवार को विधानसभा में कहा कि उन्होंने कभी किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया है और न ही होने देंगी.         ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ममता बनर्जी ने कहा, मैंने वहां राज्य महिला आयोग को भेजा है

उन्होंने कहा, हम संदेशाखाली की स्थिति पर नजर रख रहे हैं. किसी भी गलत काम में शामिल किसी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जायेगा. मैंने वहां राज्य महिला आयोग को भेजा है और संदेशाखाली के लिए एक पुलिस दल बनाया है. कहा कि महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए DIG रैंक की महिला IPS अधिकारी की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय टीम बनाई दी है. टीम संदेशखाली का दौरा करेगी और उन महिलाओं से बात करेगी, जिनका कहना है कि उनका यौन उत्पीड़न किया गया.

संदेशखाली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बंकर हैं. वहां दंगे हो चुके हैं

बनर्जी ने आरोप लगाया कि  क्षेत्र में अशांति फैलाने के लिए भयानक साजिश रची जा रही है. ममता बनर्जी ने  कहा कि संदेशखाली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बंकर हैं. वहां, पहले भी दंगे हो चुके हैं.  कहा कि संदेशखाली में बाहर से आकर भाजपा के कार्यकर्ता मास्क पहनकर बयान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि वहां उनका टारगेट शाहजहां शेख था. प्रवर्तन निदेशालय ने सबसे पहले उसे निशाने पर लिया.  केंद्र सरकार पर हल्ला बोलते हुए ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि दिनाजपुर में बीएसएफ की लापरवाही के कारण चार बच्चों की मौत हो गयी. लेकिन केंद्र सरकार ने इसकी जांच के लिए कोई टीम नहीं भेजी. बीएसएफ का काम सीमा की निगरानी करना है,  भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह काम करना नहीं. आरोप लगाया कि यहां बीएसएफ भाजपा के कैंपों पर तैनात हैं.

बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतर आयी

बता दें कि कल बुधवार को लगातार सातवें दिन संदेशखाली में विरोध प्रदर्शन जारी रहा, बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतर आयी और तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख और उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी की मांग की. शाहजहां शेख और उनके साथियों के खिलाफ आरोप हैं कि वे जबरन जमीन पर कब्जा करते हैं और महिलाओं का यौन उत्पीड़न करते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही