Search

ममता ने कहा, हम सुरक्षित नहीं, मुझे और अभिषेक को निशाना बना रही भाजपा

Kumarganj : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें और उनके भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को निशाना बना रही है. वे दोनों सुरक्षित नहीं हैं. विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक दिन पहले कहा था कि सोमवार को एक बड़ा धमाका होगा, जो तृणमूल और उसके शीर्ष नेतृत्व को हिला कर रख देगा, जिसके बाद ममता ने यह आरोप लगाया है.               ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हम केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी की साजिश से  नहीं डरते हैं

बलूरघाट लोकसभा क्षेत्र के कुमारगंज में पार्टी उम्मीदवार और राज्य में मंत्री बिप्लब मित्रा के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, ``भाजपा मुझे और अभिषेक को निशाना बना रही है. हम सुरक्षित नहीं हैं लेकिन हम केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी की साजिश से भी नहीं डरते हैं. हम हर किसी से तृणमूल नेताओं और पश्चिम बंगाल के लोगों के खिलाफ साजिश के प्रति सावधान रहने का आग्रह करते हैं. तृणमूल प्रमुख ने अधिकारी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, एक गद्दार है, जिसने अपने परिवार और अवैध संपत्ति को बचाने के लिए भाजपा से हाथ मिला लिया.

दूरदर्शन का लोगो अचानक भगवा क्यों हो गया?

मैं उन्हें बता दूं कि चॉकलेट बम धमाका करने की उनकी धमकी को तवज्जो नहीं देते हैं. उन्होंने कहा, ``हम पटाखे फोड़कर उनका मुकाबला करेंगे. हम पीएम केयर फंड में विसंगतियों और प्रत्येक व्यक्ति के बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा करने के `जुमले को उजागर कर रहे हैं. वे केवल झूठ फैलाते हैं. ममता ने भाजपा पर धर्म आधारित वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया और सवाल किया, दूरदर्शन का लोगो अचानक भगवा क्यों हो गया? सेना के जवानों के आधिकारिक आवासों को भगवा रंग में क्यों रंगा गया? काशी (विश्वनाथ मंदिर) में पुलिस की वर्दी भगवा रंग की क्यों कर दी गयी?’’ उन्होंने कहा, हम फैसले (दूरदर्शन के ‘लोगो’ का रंग बदलने) का कड़ा विरोध करते हैं...यह भाजपा के निरंकुश शासन का एक और उदाहरण है. एक व्यक्ति, एक पार्टी का शासन होगा और विभिन्न समुदायों के धार्मिक अधिकार खतरे में पड़ जायेंगे.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//