Search

 
 
 

ममता ने कहा, हम लड़ने को तैयार, अंत तक हार नहीं मानेंगे, धांधली से हमें हरा दिया गया, इंडिया अलायंस याद आया

ममता् ने दावा किया कि लगभग 150 विधानसभा क्षेत्रों में उनकी पार्टी के पक्ष में आनेवाले नतीजे पलट दिये गये. आरोप लगाया कि टीएमसी द्वारा जीती गयी सीटों को हारी हुई सीटों में बदल दिया गया. चुनाव आयोग और भाजपा पर हमलावर होते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान और चुनाव प्रक्रियाओं में अनियमितताएं की गयी.
 

 Kolkata : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सत्ता से बाहर होने के बाद  अब विपक्षी गठबंधन इंडिया अलायंस का जिक्र किया है. चार मई को बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे टीएमसी के खिलाफ जाने पर ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि इंडिया अलायंस में शामिल दलों की जून के प्रथम सप्ताह में बैठक हो सकती है.

 

 


ममता ने कहा कि विपक्षी दल लंबी राजनीतिक लड़ाई के लिए तैयार है. ममता  फेसबुक लाइव संबोधन कर रही थी. उन्होंने कहा, हम लड़ने को तैयार हैं. अंत तक हार नहीं मानेंगे. फेसबुक लाइव में टीएमसी सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि चुनाव में भारी धांधली की गयी है.  

 


उन्होंने  दावा किया कि लगभग 150 विधानसभा क्षेत्रों में उनकी पार्टी के पक्ष में आनेवाले नतीजे पलट दिये गये.  आरोप लगाया कि टीएमसी द्वारा जीती गयी सीटों को हारी हुई सीटों में बदल दिया गया.

 


चुनाव आयोग और भाजपा पर हमलावर होते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान और चुनाव प्रक्रियाओं में अनियमितताएं की गयी. दावा किया कि शुरुआत में एसआईआर प्रक्रिया के माध्यम से लगभग 60 लाख नाम काट दिये गये.  

 


इस क्रम में ममता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस उन निर्वाचन क्षेत्रों में, जहां चुनाव प्रक्रिया संदिग्ध है, कानूनी उपायों का सहारा लेगी. ममता बनर्जी ने उन्होंने दावा किया कि गड़बड़ी नहीं की जाती को  तृणमूल कांग्रेस को 220-230 सीट मिल जातीं.

 


ममता बनर्जी के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा की वरिष्ठ नेता केया घोष ने सवाल उठाया कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख अब चुनाव प्रक्रिया पर चिंता क्यों जता रही हैं, जबकि उनकी पार्टी ने 2011, 2016 और 2021 में जीते गए चुनावों को वैध करार दिया था,

 


केया घोष ने कहा,  ममता  हार का सामना करने में असमर्थ हैं.  इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं. पूछा कि अगर 2011, 2016 और 2021 के चुनाव निष्पक्ष थे, तो आप अचानक 2026 के चुनाव पर सवाल क्यों उठा रही हैं?  

 


कहा कि ममता साजिश की बात फैलाकर संविधान की अवहेलना कर रही हैं. तंज कसा कि उनके लिए जीत का मतलब है बूथ पर कब्जा, हिंसा और राजनीतिक विरोधियों पर हमला.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही