Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ममता चाहती हैं बंगाल में जारी रहे घुसपैठ, रोकने के लिए हम लागू करेंगे CAA : शाह

Advertisement
Advertisement
अमित शाह ने कहा कि नॉर्थ बंगाल हमारा पूरे उत्तर पूर्व से जोड़ने वाला है. यहां पर बंगाली, गोरखा, राजवंशी, आदिवासी, हिंदी भाषी, टोटो सब दूध में चीनी मिल जाने की तरह रहती है. टीएमसी इसमें भेद कराना चाहती है. जनसांख्यिकी बदलना चाहती है. बाहुल्यता बदलना चाहती है. हम घुसपैठ नहीं होने देंगे.
Siliguri : पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सिलीगुड़ी में जनसभा की. इस दौरान उन्होंने मंच से तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी पर निशाना साधा. कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के बारे में टीएमसी अफवाह फैला रही है कि यह धरातल पर लागू नहीं होगा. उन्होंने कहा कि वादा करते हैं कि कोविड-19 महामारी समाप्त होने के बाद हम पूरे देश में सीएए लागू करेंगे. ममता चाहती हैं कि घुसपैठ जारी रहे लेकिन कान खोलकर सुन लें, सीएए वास्तविकता था, है और रहेगा. उन्होंने कहा कि ममता घुसपैठ के जरिए चाहती हैं कि यहां की बाहुल्या बदल जाए, ऐसा हम नहीं होने देंगे.

टीएमसी भेद कराना चाहती है

अमित शाह ने कहा कि नॉर्थ बंगाल हमारा पूरे उत्तर पूर्व से जोड़ने वाला है. यहां पर बंगाली, गोरखा, राजवंशी, आदिवासी, हिंदी भाषी, टोटो सब दूध में चीनी मिल जाने की तरह रहती है. टीएमसी इसमें भेद कराना चाहती है. जनसांख्यिकी बदलना चाहती है. बाहुल्यता बदलना चाहती है. हम घुसपैठ नहीं होने देंगे.

टीएमसी के अत्याचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी

अमित शाह ने कहा, `ममता दीदी के कटमनी, सिंडीकेट, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, अत्याचार और राजनीति हत्याओं के खिलाफ बीजेपी की लड़ाई जारी रहेगी. टीएमसी के अत्याचारी शासन को उखाड़ नहीं फेंकते तब तक बीजेपी की लड़ाई जारी रहेगी.` शाह ने अपने बीजेपी विधायकों को संदेश भी दिया. कहा कि वह बंगाल के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या को तीन से बढ़ाकर 77 करने में मदद की. उन्होंने कहा कि टीएमसी के अत्याचारों के खिलाफ बीजेपी की लड़ाई जारी रहेगी. उन्होंने बीजेपी नेताओं को टीएमसी सरकार को न डरने को भी कहा.

तीन बार मौका, लेकिन नहीं सुधरीं

गृहमंत्री ने कहा कि हम तो लोकतंत्र में विश्वास करने वाले लोग हैं. हमें लगा मां, माटी और मानुष का हवाला देने वाली दीदी तीसरी बार सुधर जाएगी. एक साल का समय दिया था सुधर जाइए. नहीं सुधरीं. बंगाल के अंदर अत्याचार कम नहीं हुए. कटमनी बंद नहीं हुई. भ्रष्टाचार बंद नहीं हुआ. सिडींकेट का राज बंद नहीं हुआ. बीजेपी के नेताओं की हत्याएं बंद नहीं हुईं. तीन बार मौका देने के बाद भी आप नहीं सुधरे.

ममता का मिजाज सातवें आसमान पर

अमित शाह ने कहा कि आज वह कहते हैं कि बंगाल की जनता पर भ्रष्टाचार, अत्याचार, कटमनी बीजेपी बंद करेगी. उन्होंने कहा कि उनके मिजाज सातवें आसमान पर है. अच्छे अच्छों का मिजाज जनता बदल सकती है. इसे भी पढ़ें – दलबदल">https://lagatar.in/jharkhand-news-defection-case-hearing-on-babulal-joining-bjp-will-be-held-on-may-6-and-9-in-the-speakers-court/">दलबदल

मामला: बाबूलाल के बीजेपी में शामिल होने को लेकर स्पीकर कोर्ट में 6 और 9 मई को होगी सुनवाई

बीजेपी को बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता

हम सोनार बंगाल की सपना लेकर निकले हैं. बंगाल में जो हिंसा हुई है, उसके बाद मानवाधिकार ने कहा है कि राज्य में कानून का राज नहीं है, जो सत्ता में हैं उनका राज है. 101 लोगों की हत्या की गई. प्रदेश भर के बीजेपी नेताओं से कहता हूं कि ममता के अत्याचार कम नहीं हुए हैं. हम केरल से लेकर पूरे देश में 1950 से राष्ट्रवाद की राजनीति करते आ रहे हैं. बंगाल में भी बीजेपी को बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता.

पीएम के भेजे थेलौं पर चिपका रहीं अपना फोटो

शाह बोले- गोरखा भाइयों के लिए बटालियन बनाने का वादा किया था. क्या हुआ? टीएमसी सोच समझकर भूल जाती है. यह उनकी आदत है. पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर में 80 करोड़ लोगों को पांच किलो अनाज प्रति व्यक्ति प्रति महीना दिया है. ममता पीएम के भेजे थैलों पर अपना फोटो चिपका रही हैं.

देशभर में टीएमसी का डेलीगेशन जाता है, बंगाल में क्यों नहीं

शाह ने कहा- देश में कहीं कुछ होता है वहां टीएमसी का डेलीगेशन भेजती हैं. वीरभूम में आठ लोगों को जिंदा फूंक दिया गया. वहां डेलीगेशन क्यों नहीं गया. एक बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई, वहां डेलीगेशन क्यों नहीं गया. बंगाल को कंगाल करके रख दिया है. बंगाल का जीडीपी 33 पर्सेंट था, वह घटना 3.3 पर्सेंट हो गया है. उन्होंने कहा कि पूरे देश में अगर कहीं भी पेट्रोल 115 रुपये में है, तो वह बंगाल में ही है. इसे भी पढ़ें – बीजेपी">https://lagatar.in/jharkhand-news-bjp-complains-to-the-state-election-commission-avinash-pandey-violated-the-code-of-conduct-fir-should-be-registered/">बीजेपी

ने राज्य निर्वाचन आयोग से की शिकायत, ‘अविनाश पांडेय ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, दर्ज हो FIR’
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही