Search

 
 
 

छपरा : इलाज के अभाव में शख्स की मौत, शव को कुत्तों ने नोंचा, JCB पर निकली अंतिम यात्रा

 

Chhapra : कोरोना महामारी में लोग एक दूसरे की मदद करने में भी डर रहे है. जिसकी वजह से कई लोगों की जान चली जा रही हैं. कहीं तो जान जाने के बात खुद के परिजन भी शव लेने से मना कर दें रहे है. बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलने वाली तस्वीर सामने आयी है. बिहार के छपरा जिले के सलेमपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बरामदे में पड़े एक युवक की इलाज के अभाव में मौत हो गयी. लोगों ने बताया कि युवक कई दिनों से स्कूल के बरामदे में पड़ा रहा लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की. इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को भी दी गई. लेकिन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भी कोई सुध लेने नहीं आया. जिस कारण तड़प-तड़प कर युवक की मौत हो गयी.

कुत्तों ने शव को नोंचकर खाया

मौत होते ही कई कुत्तों ने शव को घसीटते हुए झाड़ी में ले गया. और अपना आहार समझते हुए शव को नोंच- नोंचकर खाने लगा. जिसकी सूचना पूर्व जिला परिसद सदस्य धर्मेंद्र सिंह समाज को मिली. जिसके बाद उन्होने प्रशासन एव स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही थाने के पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को जेसीबी से उठा कर अंतिम संस्कार के लिए ले गये. जेसीबी के माध्यम से गड्ढ़ा खोदकर अंतिम संस्कार किया गया.

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से गई युवक की जान


मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र सिंह समाज ने तीन दिन पूर्व ही थानाध्यक्ष को युवक के बारे में जानकारी दी थी. मांझी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.रोहित कुमार को फोन पर स्कूल परिसर में एक अज्ञात विक्षिप्त युवक के बेशुद्ध पड़े होने की जानकारी दी गई थी. दोबारा चिकित्सा पदाधिकारी को फोन करके एम्बुलेंस के सहारे बीमार विक्षिप्त को इलाज हेतु पीएचसी में एडमिट कराने का अनुरोध किया. लेकिन स्वास्थ्य प्रशासन ने उसे गम्भीरता से नहीं लिया.जिसके बाद शनिवार की रात विक्षिप्त की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने रविवार की सुबह पुलिस को विक्षिप्त की मौत की सूचना दी और पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया.

जेसीबी से शव को उठाकर किया गया अंतिम संस्कार


इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने छपरा के सिविल सर्जन को फोन कर मांझी पीएचसी कर्मियों पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया. जिसके बाद थानाध्यक्ष के समझाने के बाद लोगों ने शव को दफनाने पर राजी हुए. उसके बाद पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से क्षत- विक्षत शव को दफना दिया. मौके पर पूर्व जिप सदस्य धर्मेन्द्र सिंह समाज सहित कई नेता भी मौजूद थे.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही