Search

 
 
 

सोनाहातू के गाड़ाडीह में हाथी के हमले से घायल व्यक्ति की मौत, एक माह के अंदर 4 लोगों की ली जान

 
Sonahatu (Ranchi) : सोनाहातू प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र के दुलमी पंचायत के गाड़ाडीह गांव के सुखदेव गोराई की इलाज के दौरान शनिवार को ही मौत हो गई. सुखदेव गोराई को शनिवार शाम 6 बजे हाथी ने हमला कर घायल कर दिया था. सुखदेव पर जंगल के रास्ते में हाथी ने हमला किया था. जिस कारण अस्पताल पहुंचाने में काफी देरी हुई. ग्रामीणों की मदद से उन्हें सिंगपुर अस्पताल मुरी पहुंचाया गया था. लेकिन अस्पताल में भर्ती करने के बाद ही उनकी मौत हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार शाम 6 बजे सुखदेव गोराई  सितू बाजार के घर लौट रहा था. जंगल से गुजरने के समय एक हाथी झाड़ी से निकल कर सूंड से उठा कर झाड़ी में फेंक दिया. हाथी के हमले से इसका एक पैर कमर टूट गया है. हाथी के भय से घायल के सामने जाने से लोग भयभीत थे. जिस कारण देरी से आसपास पहुंचाया गया. इधर हाथी के हमले से मौत पर ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं.

एक माह में चौथी मौत

सोनाहातू थाना क्षेत्र के चोगा गांव में 20 दिसंबर को हाथी के हमले से 62 वर्षीय गोविंद कोईरी की मौत हो गई थी. 5 जनवरी को हाथी के हमले में राहे प्रखंड के बेहराजरा गांव में 56 वर्षीय दुखीराम महतो की मौत हो गई थी. 6 जनवरी को राहे प्रखंड के हुसिरबेड़ा गांव के 62 वर्षीय माड़राय सिंह मुंडा को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला था. वहीं 13 जनवरी को सुखदेव गोराई को हाथी ने घायल कर दिया था, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-will-reach-bihar-on-28th-or-29th-january-will-do-425-km-nyaya-yatra/">राहुल

28 या 29 जनवरी को पहुंचेंगे बिहार, 425 किमी करेंगे न्याय यात्रा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही