Search

 
 
 

रांची के बेड़ो में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

 
Ranchi: जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र के बाजारटांड सब्जी मंडी में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. घटना गुरुवार की देर शाम हुई. यहां अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी. सब्जी मंडी में मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में व्यक्ति को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की पुष्टि करते हुए ग्रामीण एसपी पीयूष पांडे ने कहा कि शंकर उरांव नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसे पढ़ें- नॉमिनेशन">https://lagatar.in/pradeep-verma-gave-hidden-assets-in-nomination-will-complain-to-ec-supriyo/">नॉमिनेशन

में प्रदीप वर्मा ने दिया छुपायी संपत्ति, EC से करेंगे शिकायत- सुप्रियो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही