Search

बीमा क्लेम के लिए सनहा लेने पहुंचा था, थाना प्रभारी ने मांगी 5 हजार रिश्वत, एसीबी ने सहयोगी को दबोचा

Dhanbad: मधुबन थाना में बीमा क्लेम के लिए सनहा लेने पहुंचे एक व्यक्ति से 5 हजार रुपये रिश्वत मांगने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) धनबाद ने कार्रवाई की है. एसीबी की टीम ने थाना प्रभारी के निर्देश पर रिश्वत की रकम लेते विक्रम कुमार चौधरी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. मामले में मधुबन थाना प्रभारी दिपेश कुमार को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है.
 
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) कार्यालय की फाइल फोटो

Dhanbad: मधुबन थाना में बीमा क्लेम के लिए सनहा लेने पहुंचे एक व्यक्ति से 5 हजार रुपये रिश्वत मांगने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) धनबाद ने कार्रवाई की है. एसीबी की टीम ने थाना प्रभारी के निर्देश पर रिश्वत की रकम लेते विक्रम कुमार चौधरी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. मामले में मधुबन थाना प्रभारी दिपेश कुमार को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है.

मामला एक स्कार्पियो गाड़ी से जुड़ा है. परिवादी की स्कार्पियो (जेएच15के-4933) 19 जुलाई 2026 को चैनपुर में दुर्घटनाग्रस्त होकर क्षतिग्रस्त हो गई थी. हादसे में किसी के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं थी. गाड़ी का बीमा क्लेम लेने के लिए टाटा एआईजी इंश्योरेंस कंपनी ने थाना से लिखित सनहा मांगा था.

सनहा लेने के लिए परिवादी मधुबन थाना पहुंचा. आरोप है कि वहां थाना प्रभारी दिपेश कुमार ने सनहा देने के एवज में 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की. रिश्वत देने के बजाय परिवादी ने मामले की शिकायत एसीबी धनबाद के पुलिस अधीक्षक से की. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने आरोपों का सत्यापन कराया. सत्यापन में रिश्वत मांगने की बात सही पायी गयी.

एसीबी के अनुसार, थाना प्रभारी दिपेश कुमार के निर्देश पर विक्रम कुमार चौधरी ने थाना प्रभारी के कक्ष में परिवादी से 5 हजार रुपये लिये. इसी दौरान दंडाधिकारी और दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में एसीबी की टीम ने विक्रम कुमार चौधरी को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी मधुबन थाना से की गयी. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही