Search

 
 
 

Patna News: फर्जी पुलिस बनकर यात्रियों का उड़ाता था सामान, रेल पुलिस के चढ़ा हत्थे

पटना रेल पुलिस ने फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया है. इसकी गिरफ्तारी पटना जक्शन से हुई है. गिरफ्तार आरोपी रंजन कुमार जहानाबाद का रहनेवाला है.
 
बिहार की खबरें

Patna: पटना रेल पुलिस ने फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया है. इसकी गिरफ्तारी पटना जक्शन से हुई है. गिरफ्तार आरोपी रंजन कुमार जहानाबाद का रहनेवाला है.

Uploaded Image

पुलिस के मुताबिक आरोपी खुद को दारोगा बताकर ट्रेनों में सफर कर यात्रियों के सामान उड़ा लिया करता था. शक होने पर वो फर्जी पुलिस पहचान पत्र दिखाकर लोगों को गुमराह करता था.

 


पटना रेल पुलिस को लगातार यात्रियों के सामान चोरी होने की शिकायतें मिल रही थी. लगातार मिल रही इनपुट पर पुलिस आरोपी पर नजर बनाये हुई थी. आरोपी के पटना जंक्शन पर पहुंचने की सूचना पर स्टेशन पर सिविल ड्रेस में टीम तैनात की गी. जैसे ही आरोपी प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर वंदे भारत एक्सप्रेस का इंतजार कर रहा था, पुलिस ने उसे पकड़ लिया.

 

पुलिस ने आरोपी के बैग से फर्जी पुलिस आईकार्ड, एम मोबाइल और बीएमपी के एक हवलदार से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं. जब पुलिस ने मोबाइल की जांच की तो उसमें आरोपी की पुलिस वर्दी पहने कई तस्वीरें भी मिलीं, जिससे उसके फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को धोखा देने की पुष्टि हुई है. रेल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेल थान में मामला दर्ज कर लिया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही