Search

NCP चीफ शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स पुणे से गिरफ्तार

Mumbai : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के चीफ शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने वाले को मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुणे से गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी युवक बर्वे आईटी इंजीनियर है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को मुंबई के एक अदालत में पेश किया. जहां कोर्ट ने आरोपी को 14 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. बर्वे ने ही कथित तौर पर फेसबुक पर पवार के खिलाफ धमकी भरा पोस्ट किया था. (पढ़ें, विक्रम">https://lagatar.in/vikram-bhatts-daughter-marries-boyfriend-director-seen-dancing-at-daughters-wedding/">विक्रम

भट्ट की बेटी ने बायफ्रेंड से की शादी, बेटी की शादी में डांस करते दिखे डायरेक्टर)

9 जून को शरद पवार का हाल दाभोलकर जैसा करने की दी थी धमकी 

बता दें कि शरद पवार को 9 जून को सोशल मीडिया साइट पर जान से मारने की धमकी मिली है. शख्स ने पवार को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी थी. साथ ही शरद पवार का हाल भी दाभोलकर जैसा करने की धमकी दी थी. इसको लेकर एनसीपी सांसद और शरद पवार की बेटी सुपिया सुले और पार्टी के शिष्टमंडल मुंबई पुलिस आयुक्त से मिलने पहुंची थी और कार्रवाई की मांग की थी. बता दें कि अंधविश्वास के खिलाफ लड़ने वाले नरेंद्र दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को पुणे में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इसे भी पढ़ें : 13वीं">https://lagatar.in/13th-junior-mens-hockey-championship-jharkhand-beat-goa-18-0-in-the-first-match-itself/">13वीं

जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड ने पहले मैच में ही गोवा को 18-0 से दी मात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp