Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : बिना छुट्टी लिये गायब रहते हैं ESIC कार्यालय झुमरी तिलैया शाखा के प्रबंधक

Advertisement
Advertisement
  • क्षेत्रीय कार्यालय ने कहा- बायोमेट्रिक हाजरी कई महीनों से है पेंडिंग
  • ईएसआईसी के सहायक निदेशक ने वेतन और छुट्टी काटने के लिए प्रशासनिक विभाग को लिखा पत्र
Sandhya Aanchal Koderma : ईएसआईसी कार्यालय झुमरी तिलैया के शाखा प्रबंधक इंद्रजीत सिंह पिछले कई दिनों से कार्यालय से गायब हैं. इस संदर्भ में ईएसआईसी शाखा कार्यालय में कार्यरत प्रवीण कुमार कुशवाहा ने बताया कि शाखा प्रबंधक पिछले 1 अक्टूबर से छुट्टी पर हैं. वहीं सूत्रों की मानें तो शाखा प्रबंधक इंद्रजीत सिंह बिना बताए, बिना छुट्टी लिए महीनों गायब रहते हैं. इस संबंध में ईएसआईसी क्षेत्रीय कार्यालय रांची से संपर्क किया गया तो वहां से पता चला कि इंद्रजीत सिंह बिना छुट्टी लिए महीनों गायब रहते हैं. इस संबंध में ईएसआईसी के सहायक निदेशक अभिषेक कुमार ने इंद्रजीत सिंह को लेकर ईएसआईसी के प्रशासनिक विभाग को एक पत्र लिखा है. लिखे गए पत्र में सहायक निदेशक ने कहा है कि यह आए दिन बिना छुट्टी लिए गायब रहते हैं. साथ ही पिछले कई महीनों से इनका बायोमेट्रिक अटेंडेंस भी पेंडिंग है. साथ ही लिखा है कि इंद्रजीत सिंह क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा भेजे गए पत्र का भी जवाब नहीं देते हैं और अपनी मनमानी करते हैं. सहायक निदेशक ने इंद्रजीत सिंह का वेतन काटने के लिए लिखा है. उनका मानना है कि अगर इनका छुट्टी और वेतन नहीं कटौती की गई तो अन्य शाखा के प्रबंधक भी मनमानी करने से नहीं चूकेंगे. इससे दूसरे शाखा की भी मनमानी बढ़ जाएगी. एक तरफ तो ईएसआईसी शाखा झुमरी तिलैया से पता चला कि वह छुट्टी पर हैं तो वहीं दूसरी तरफ क्षेत्रीय कार्यालय रांची को उनकी छुट्टी की कोई जानकारी ही नहीं है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-retired-jawan-opens-fire-in-sealdah-express-train-arrested/">कोडरमा

: सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन में रिटायर्ड जवान ने फायरिंग की, गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही