Search

हजारीबाग सेंट्रल वेयर हाउस कॉरपोरेशन का मैनेजर एक लाख घूस लेते गिरफ्तार

Ranchi: सीबीआई ने हजारीबाग सेंट्रल वेयर हाउस के मैनेजर राजीव रंजन कुमार को एक लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. सेंट्रल वेयर हाउस का मैनेजर एक ठेकेदार से एक लाख रुपये घूस की मांग कर रहा था. इसकी शिकायत ठेकेदार से सीबीआई से की थी.
 
CBI

जानकारी के मुताबिक मैनेजर ठेकेदार को अवार्ड किये गये काम को जारी रखने के लिए घूस मांग रहा था. सीबीआई ने ठेकेदार द्वारा की गयी शिकायत की जांच के दौरान सही पाया. सीबीआई ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद योजनाबद्ध तरीके से 24 अप्रैल को मैनेजर के घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. 

गिरफ्तारी के बाद राजीव रंजन को सीबीआई कार्यालय लाकर पूछताछ की जा रही है. सीबीआई ने केंद्रीय कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा घूस मांगा जाने की शिकायत करने की अपील की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही