Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: बिजली विभाग के मानव दिवस कर्मियों ने विधायक से की मुलाकात

Latehar: बरवाडीह विद्युत विभाग में कार्यरत मानव दिवस विद्युत कर्मियों ने अपनी समस्या को लेकर शुक्रवार को विधायक रामचंद्र सिंह से मुलाकात की. उन्‍होंने विधायक को बताया की मां वैष्णवी कंस्ट्रक्शन का काम पेटी कांट्रैक्‍ट पर लिए सुमित सिंह द्वारा उनलोगों को धमकाया जा रहा है. सुमित द्वारा कहा जाता है कि सभी को हटाकर दूसरे जगह पर भेज देंगे और जो नेता बन रहा है उसे काम से ही हटा देंगे. मानव दिवस विद्युत कर्मियों ने मां वैष्णवी कंस्ट्रक्शन को हटाने का मांग किया है. कर्मियों ने कहा कि बरवाडीह, गारू और महुआडांड़ विद्युत विभाग में कार्यरत सभी मानव दिवस कर्मियों का देखभाल के लिए दूसरे संवेदक को सौंपा जाए. कर्मियों ने विधायक से कहा की नौ दिसंबर को हम सभी का इनसेप्टीव बना कर दे दिया गया है. जिसके बाद भी अब तक हमलोग का मानदेय नहीं मिला. हम सभी का दो माह का मानदेय बाकी है. जबकि मां वैष्णवी कंस्ट्रक्शन के द्वारा बोला गया था कि माह के हर 10 तारीख को सभी को मानदेय मिल जायेगा. विधायक रामचंद्र सिंह ने कर्मियों का समस्या सुनने के बाद विद्युत विभाग के वरीय अधिकारी से फोन पर बात कर सिस्टम में सुधार लाने को कहा. विधायक ने वरीय अधिकारी को यह भी कहा कि कर्मियों को जल्द से जल्द मानदेय दिलाया जाए और मां वैष्णवी कंस्ट्रक्शन को हटाकर किसी और को काम दिया जाए. मौके पर पंकज कुमार, संजय प्रजापति, निर्मल उरांव, संतोष कुमार, संजय सिंह, वीरेंद्र कुमार, सुनील टोप्पो, विकास कुमार, गुंजन सिंह, संतु सिंह, पप्पू यादव समेत कई कर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - ">https://lagatar.in/some-people-are-trying-to-become-leaders-of-hindus-by-inciting-religious-controversies-mohan-bhagwat/">

 कुछ लोग धार्मिक विवादों को भड़काकर हिंदुओं के नेता बनने की कोशिश कर रहे हैं : मोहन भागवत
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही