Search

 
 
 

मैनचेस्टर यूनाइटेड के गोलकीपर आंद्रे ओनाना त्राब्जोंसपोर में हुए शामिल

मैनचेस्टर यूनाइटेड के गोलकीपर आंद्रे ओनाना 2025/26 सीजन के लिए तुर्की के फुटबॉल क्लब त्राब्जोंसपोर में लोन पर शामिल हो गए हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्लीयरेंस और रजिस्ट्रेशन पर निर्भर है. यह डील शुक्रवार को तुर्की की ट्रांसफर विंडो बंद होने से पहले पूरी कर ली गई.
 

Manchester : मैनचेस्टर यूनाइटेड के गोलकीपर आंद्रे ओनाना 2025/26 सीजन के लिए तुर्की के फुटबॉल क्लब त्राब्जोंसपोर में लोन पर शामिल हो गए हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्लीयरेंस और रजिस्ट्रेशन पर निर्भर है. यह डील शुक्रवार को तुर्की की ट्रांसफर विंडो बंद होने से पहले पूरी कर ली गई.

 

त्राब्जोंसपोर ने कहा कि  मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ समझौता हो गया, जिसके तहत पेशेवर फुटबॉलर आंद्रे ओनाना का 2025-26 सीजन के लिए फ्री टेंपरेरी ट्रांसफर हमारे क्लब में किया गया है. कैमरून के 29 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने जुलाई 2023 में इटली के दिग्गज क्लब इंटर से जुड़ने के बाद रेड्स की ओर से 102 मैच खेले हैं.

 

ओनाना ने मैनचेस्टर में अपने पहले सीजन के दौरान सिर्फ एक मैच को छोड़कर शेष सभी मुकाबलों में हिस्सा लिया. उन्होंने वेम्बली में मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ फाइनल में शानदार टीम प्रदर्शन के दम पर एफए कप जीतकर सीजन का अंत किया.

 

2024/25 सीजन में भी वह पहली पसंद के गोलकीपर बने रहे. ओनाना प्रीमियर लीग के 'सेव ऑफ द मंथ' अवॉर्ड को तीन बार जीतने वाले पहले गोलकीपर बने.

 

ओनाना ने अपने दूसरे सीजन में 50 मैच खेले, जिसके बाद त्राब्जोंसपोर के साथ जुड़ने के लिए राजी हो गए. उन्होंने इस सीजन में अब तक यूनाइटेड के लिए सिर्फ एक मैच खेला है.

 

हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण ओनाना प्री-सीजन के दौरान टीम के साथ नहीं खेल पाए थे. उन्होंने सीजन के अपने पहले मैच में एक गलती की, जिसके चलते यूनाइटेड को काराबाओ कप में शर्मनाक हार झेलनी पड़ गई.

 

ओनाना का मैनचेस्टर यूनाइटेड करियर और भी प्रभावित हुआ है, क्योंकि क्लब ने ट्रांसफर डेडलाइन डे पर 23 वर्षीय बेल्जियन गोलकीपर सेने लैमेंस को रॉयल एंटवर्प से साइन कर लिया है. यह डील शुरुआती 21 मिलियन यूरो में हुई, जिसमें ऐड-ऑन भी शामिल हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही