Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मांडर विधानसभा उपचुनाव : दीपक प्रकाश ने कहा- भ्रष्टाचार का खेल चलता रहे इसलिए बंधु लड़वा रहे बेटी को चुनाव

Advertisement
Advertisement
Ranchi : मांडर विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को भी खूब पसीना बहाया. दीपक प्रकाश ने जहां 4 जगहों पर जनसंपर्क किया, वहीं बाबूलाल ने 8 जगहों पर जन चौपाल लगाई. वोटर्स को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि 5 साल में चुनाव होते हैं, लेकिन मांडर जनप्रतिनिधि के कुकृत्यों के कारण यहां ढाई साल में चुनाव हो रहा है. अब उन्होंने अपनी बेटी को चुनाव लड़ाया है, ताकि आगे भी भ्रष्टाचार का खेल चलता रहे.

कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस ने यहां के जनप्रतिनिधि के दोषी पाये जाने पर उन्हीं की बेटी को उम्मीदवार बनाकर फिर से वंशवाद की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाने का काम किया है. कांग्रेस के शासन के लंबे कालखंड में सिर्फ आदिवासी को वोट बैंक समझा, लेकिन आज नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में 8 जनजातीय समाज से मंत्री बनाये गये हैं. अटल जी की सरकार में आदिवासी कल्याण के लिए अलग से जनजातीय कल्याण मंत्रालय बना. इसे भी पढ़ें – हाई">https://lagatar.in/ranchi-police-on-high-alert-5000-policeman-deployed-on-the-day-of-friday-prayers/">हाई

अलर्ट पर रांची पुलिसः जुमे की नमाज के दिन 5000 जवान संभालेंगे मोर्चा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/babu1-1.jpg"

alt="" width="1280" height="853" />

कांग्रेस-जेएमएम का चरित्र ही परिवारवाद और भ्रष्टाचार है- बाबूलाल

वहीं बाबूलाल मरांडी ने जन चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और जेएमएम का चरित्र ही परिवारवाद और भ्रष्टाचार है. ये लोग पैसे और परिवार के लिए राजनीति करते हैं. उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि एनडीए की प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को वोट देकर कांग्रेस-जेएमएम के परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर चोट करना है. बाबूलाल ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता में रही, लेकिन प्रदेश की जनता की भावना का कभी सम्मान नहीं किया. झारखंड राज्य को जेएमएम और कांग्रेस ने नहीं बनाया, बल्कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग राज्य बनाया. वहीं हेमंत सरकार में विकास कार्य तो नहीं हुआ, लेकिन सत्ता में बैठे दलों का खूब विकास हो रहा है. इसे भी पढ़ें – शेल">https://lagatar.in/shell-company-case-hearing-on-friday-on-governments-slp-filed-in-sc-against-hc-order/">शेल

कंपनी मामला: HC के आदेश के खिलाफ SC में दायर सरकार की SLP पर शुक्रवार को सुनवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही