Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मांडर उपचुनाव : सुबह 9 बजे तक 13.49% हुआ मतदान, सीएम ने कहा - मांडरवासी झूठ, दम्भ और अहंकार को हराकर लोक-कल्याण को प्राथमिकता देंगे

Ranchi : मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी है. आज सुबह 7 बजे से मतदान किया जा रहा है. सुबह 9 बजे तक 13.9 प्रतिशत मतदान हो चुका है. मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. सुबह 9 बजे तक चान्हो में 12.30 %, मांडर में 12.26 %, बेड़ो में 14.60 %, इटकी में 13.37% और लापुंग में 14.10% वोट पड़ चुके है. मतदान केंद्रों मे किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए खास व्यवस्था की गई है. दिव्यांगों और वृद्धों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. साथ ही सभी बूथों में सबसे पहले मतदान करने वाले महिला एवं पुरुष मतदाता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया है. पढ़ें - मांडर">https://lagatar.in/mandar-by-election-voting-begins-the-fate-of-14-candidates-is-being-decided-security-arrangements-are-being-made/">मांडर

उपचुनाव : वोटिंग शुरू, 14 प्रत्याशियों के किस्मत का हो रहा फैसला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
इसे भी पढ़ें - तेजी">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-with-a-boom-sensex-rose-by-500-points-nifty-crossed-15500/">तेजी

के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 500 अंकों की बढ़त, निफ्टी 15500 के पार पहुंची

झारखंडी, झारखंडियत की विचारधारा और सशक्त होगी - हेमंत 

मांडर उपचुनाव में वोटिंग को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ट्वीट कर अपील की है. सीएम ने लिखा है कि मांडर विधानसभा उपचुनाव हेतु आज मतदान हो रहा है. 2.5 वर्षों में राज्य आज यह चौथा उपचुनाव देख रहा है. मुझे विश्वास है मांडरवासी इस उपचुनाव में झूठ, दम्भ और अहंकार को हराकर लोक-कल्याण को प्राथमिकता देंगे. झारखंडी और झारखंडियत की विचारधारा और सशक्त होगी. इसे भी पढ़ें - यशवंत">https://lagatar.in/yashwant-sinha-said-bjp-dictator-if-the-country-gets-rubber-stamp-president-again-then-bjp-will-tear-apart-the-constitution/">यशवंत

सिन्हा ने कहा, भाजपा तानाशाह, देश को फिर रबर स्टैंप प्रेसीडेंट मिला, तो BJP संविधान की धज्जियां उड़ा देगी

बूथों में किया जा रहा थर्मल स्क्रीनिंग

बता दें कि कोरोना को देखते हुए बूथों में सतर्कता बरती जा रही है. मतदान करने आये लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है. वहीं दिव्यांग मतदाता का सम्मान किया जा रहा है. जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से मतदान की प्रक्रिया की मॉनिटरिंग भी की जा रही है. इसे भी पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-lab-technician-misbehaved-with-nurse-admitted-to-hospital-after-deteriorating-condition/">बोकारो

: लैब टेक्नीशियन ने नर्स के साथ किया दुष्कर्म, हालत बिगड़ने पर दुर्घटना बता अस्पताल में कराया भर्ती [wpse_comments_template]        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही