Search

 
 
 

मांडर उपचुनाव काउंटिंग : 965 पोस्टल बैलट की गिनती पूरी, पहले राउंड की चल रही मतगणना

 
Ranchi : मांडर विधानसभा उपचुनाव (Mandar Assembly By-Election) के वोटो की गिनती जारी है. सबसे पहले पोस्टल बैलट(Postal Ballot) की गिनती की गई. कुल 965 पोस्टल बैलट की गिनती पूरी हो गयी है. अब ईवीएम मशीन में कैद वोटो की गिनती शुरू हो गयी है.  7 टेबर में वोटों की गिनती हो रही है.सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पहले राउंड की काउटिंग में बीजेपी 3944 पर है. कांग्रेस 3990, सीपीआई 387 वोटों पर हैं.और ऑटो छाप को 1563 वोट मिले हैं. उपचुनाव में बीजेपी- कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. कड़ी सुरक्षा के बीच पंडरा में बनाये गये स्ट्रांग रूम (Strong Room) से वोटो की गिनती हो रही है. बता दें 23 जून को मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी. उपचुनाव में 60.65 फीसदी वोटिंग हुई थी.इस चुनाव में साढ़े तीन लाख मतदाताओं ने 14 प्रत्याशियों को वोट दिया है. 433 बूथों पर मतदान हुआ था. पढ़ें - गुजरात">https://lagatar.in/gujarat-riots-new-fir-against-teesta-setalvad-rb-kumar-sanjeev-bhatt-after-scs-remarks-teesta-and-kumar-have-been-arrested/">गुजरात

दंगा : SC की टिप्पणी के बाद तीस्‍ता सीतलवाड़, आरबी कुमार, संजीव भट्ट पर नयी FIR, तीस्‍ता और कुमार हो चुके हैं गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें - पटना">https://lagatar.in/patna-organized-three-day-mango-fair-many-types-of-mangoes-will-be-found-at-one-place/">पटना

: तीन दिवसीय ‘मैंगो मेला’ का आयोजन, एक जगह पर मिलेंगे कई तरह के आम

14 प्रत्याशियों के किस्मत का होगा फैसला 

मांडर उपचुनाव के प्रत्याशियों के भाग्य का आज फैसला होगा. आज सुबह आठ बजे से कृषि बाजार समिति, पंडरा में बनाये गये स्ट्रांग रूम से इवीएम को बाहर निकाल कर मतों की गिनती शुरू कर दी गई है. मांडर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की गंगोत्री कुजूर, कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की, एआईएमआईएम समर्थित देवकुमार धान समेत 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. मांडर उपचुनाव में कुल 433 बूथों पर हुए मतदान की गिनती 21 राउंड में पूरी होगी. चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक दोपहर बाद परिणाम घोषित कर दिये जाने की उम्मीद है. इसे भी पढ़ें - भाई">https://lagatar.in/brother-sister-murder-case-ranchi-police-arrested-the-main-accused/">भाई

बहन हत्या मामला : रांची पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही