Search

 
 
 

60% वोटिंग के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मांडर उपचुनाव, अब चौक-चौराहों पर हार जीत के चर्चे

 
Ranchi: मांडर उपचुनाव 60.5 फीसदी मतदान के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. 3.5 लाख मतदाताओं ने 14 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद कर दी है. उम्मीदवारों और मांडर की जनता अब बेसब्री से 26 जून का इंतजार कर रही है. मतदान खत्म होते ही मांडर के नुक्कड़, चौक-चौराहों पर प्रत्याशियों की हार-जीत की चर्चा शुरू हो गई है. कोई बीजेपी का पलड़ा भारी बता रहा, तो कई कह रहे कांग्रेस की शिल्पी ही चुनाव जीतेंगी. AIMIM के देवकुमार धान के भी चर्चे हैं. बहरहाल सबको इंतजार 26 जून का है. झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बच्चों को गोद में लेकर वोट डालने पहुंची महिलाएं

सुबह 7 बजे से मांडर विधानसभा क्षेत्र के बूथों में वोटिंग शुरू हुई. मतदान शुरू होते ही मतदाताओं की भीड़ उमड़ने लगी. मतदाताओं में पहला वोटर बनने की ललक दिखी. विकास कुमार बंटी ने इसमें बाजी मारी. बेड़ो के बूथ नंबर 235 में पहला वोट डालकर वे पहले मतदाता बने. जिला प्रशासन की ओर से उन्हें प्रमाणपत्र दिया गया. वहीं महिला और युवा मतदाताओं का भी उत्साह उपचुनाव में दिखा. गांव की महिलाएं अपने गोद में छोटे-छोटे बच्चों को लेकर वोट देने पहुंचीं. इसे पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-unique-initiative-of-ntpc-now-safety-reflective-jacket-with-led-lights-for-coal-mining/">रांची

: एनटीपीसी की अनूठी पहल, कोयला खनन के लिए एलईडी लाइट्स के साथ अब सेफ्टी रिफ्लेक्टिव जैकेट
[caption id="attachment_339325" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Mandar-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कंजीरा गांव के बूथ नंबर 66 में बेनजीर परवीण ने वोट डाला. बेनजीर ने पहली बार मतदान किया है.[/caption]

बेनजीर ने पहली बार किया मतदान

युवा मतदाताओं में काफी उत्साह दिखा. कंजीरा गांव के बूथ नंबर 66 में बेनजीर परवीण ने वोट डाला. बेनजीर ने पहली बार मतदान किया है. वोटिंग के बाद उनमें काफी उत्साह दिखा. उन्होंने कहा कि जब से मांडर उपचुनाव की घोषणा हुई तब से वो वोटिंग के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं. वहीं कंजिया गांव के बूथ नंबर 147 में दिव्यांग सुनीता कुमारी ने वोट डाला. कड़ी धूप में पैदल चलकर वो वोट देने के लिए घर से बूथ तक पहुंची थीं. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/news-updates-evening-news-diary-23-june-2022/">शाम

की न्यूज डायरी।।23 June।।मांडर में 60 फीसदी वोटिंग।।जल्द बदलेगी झिरी की सूरत।।महाराष्ट्र में शिवसेना का नया दांव।।मोदी ने की द्रौपदी की तारीफ।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही