Ranchi News : मांडर थाना क्षेत्र के टिको गांव स्थित एक डेयरी फार्म में गुरुवार देर रात जमीन विवाद को लेकर राम उरांव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए.
जानकारी के अनुसा राम उरांव का कारु सिंह के साथ पिछले कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. गुरुवार रात कारु सिंह हथियार लेकर डेयरी फार्म पहुंचा और राम उरांव के आने का इंतजार करने लगा. उनके पहुंचते ही गोली मार दी और मौके से फरार हो गया.
घटना के बाद पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य तीन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.