Search

 
 
 

मांडर महिला गोली कांड: पति का दूसरी महिला के साथ था अवैध संबंध, गोली मारने की दी थी धमकी

 
Ranchi: जिले के मांडर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अपराधियों ने एसएसबी के जवान विजय भगत की पत्नी गीता भगत की गोली मार हत्या कर दी. घटना मंगलवार की शाम की है. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि महिला के पति विजय का दूसरी महिला से अवैध संबंध था. महिला गीता ने अपने पति को कई बार दूसरी महिला के साथ देख लिया था. जिसके बाद से वो इसका विरोध करने लगी. इसी को लेकर विजय भगत ने अपनी पत्नी गीता भगत को गोली मारने की धमकी दी थी. इसका अंदेशा पुलिस को है कि महिला के पति ने ही साजिश कर घटना को अंजाम दिलवाया है. पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी. इसे पढ़ें-झामुमो">https://lagatar.in/jmm-did-not-do-any-other-work-except-corruption-and-transfer-posting-pratul/">झामुमो

ने भ्रष्टाचार और ट्रांसफर-पोस्टिंग छोड़कर तीसरा कोई काम नहीं किया- प्रतुल

महिला स्कूटी से मांडर के बूढ़ाखुखरा की तरफ से जा रही थी

जानकारी के मुताबिक, चान्हो थाना क्षेत्र की रहने वाली गीता भगत नाम की महिला स्कूटी से मांडर के बूढ़ाखुखरा की तरफ से जा रही थी. इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने महिला को पहले ओवरटेक कर रोका और फिर गीता को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी. जानकारी के अनुसार, गीता के गर्दन के पास गोली लगी थी. गीता को गोली मारने के बाद मौके से दोनों अपराधी फरार हो गए. गोली की आवाज सुन कर आस-पास के लोग भागे-भागे आए और मांडर पुलिस को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान गीता की मौत हो गई. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-wire-theft-from-33-thousand-volt-line-no-action-taken-even-after-information/">सिमडेगा

: 33 हजार वोल्ट के लाइन से हो रही तार की चोरी, सूचना के बाद भी कार्रवाई नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही