Search

 
 
 

गुमला : अबुआ आवास के लिए मनरेगा रोजगार कार्ड की अनिवार्यता अनुचित : सुरेश प्रसाद

 
Gumla : झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के जिला सचिव सुरेश प्रसाद यादव ने राज्य सरकार की अबुआ आवास योजना के लिए मनरेगा रोजगार कार्ड की अनिवार्यता को अनुचित बताया है. उन्होंने कहा है कि जिस तरीके से आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मनरेगा जॉब कार्ड न होने की वजह से आवास के आवेदनों को पंजीकृत नहीं किया गया है. यह सरकार के सबको आवास उपलब्ध कराने के प्रोपेगंडा के खिलाफ है. सरकार की शर्त की वजह से वैसे गरीब जो मजदूरी नहीं करते हैं, सरकार की आवास योजना से वंचित हो जाएंगे. इसके अलावा रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करने वाले मजदूरों की भी वही हालत होगी. इसके अलावा प्रशासनिक मिडिल मैन की भूमिका की वजह से मनरेगा जॉब कार्ड वैसे लोगों का भी बना हुआ है जो सही मायने में मनरेगा मजदूर तो क्या मजदूर ही नहीं हैं. उन्होंने कहा है कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से वैसे सुविधा संपन्न लोग भी आवास योजना का लाभ उठा ले जा रहे हैं. उन्होंने सरकार से अपील की है कि अबुआ आवास योजना का लाभ सही मायने में जरूरतमंदों को ही प्राप्त हो. इसके लिए सही कदम उठाये सरकार. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-villagers-enraged-after-womans-death-hospital-vandalized/">पलामू

: महिला की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, अस्पताल में तोड़फोड़, थानेदार को लगी चोट (Video)
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही