Search

 
 
 

मांडर विधानसभा उपचुनाव : डीसी ने ईवीएम VVPAT की हैंड्स ऑन ट्रेनिंग का लिया जायजा

 
Ranchi : मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंगलवार को डीसी छवि रंजन ने संत जॉन्स स्कूल में दिए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया. प्रशिक्षण ले रहे मतदानकर्मियों से उनकी ट्रेनिंग की जानकारी ली. इसके अलावा डीसी ने ईवीएम VVPAT की हैंड्स ऑन ट्रेनिंग का भी जायजा लिया. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मतदानकर्मी आवश्यकतानुसार ही कंट्रोल यूनिट, बैलट यूनिट और वीवीपैट की मशीनों को स्विच ऑन करेंगे, ताकि बैटरी बैकअप हमेशा बनी रहे.

पूरी एकाग्रता से लें प्रशिक्षण 

डीसी ने मतदानकर्मियों से कहा कि पूरी एकाग्रता से प्रशिक्षण प्राप्त करें. प्रशिक्षण का ज्ञान ही मतदान दिवस के दिन कारगर साबित होगा. डीसी ने बताया कि मॉक पोल से पहले अगर किसी भी तरह की तकनीकी खराबी आती है, तो क्या करना होगा और मॉक पोल के बाद जब वोटिंग शुरू हो चुकी हो, तब मशीन में खराबी आती है, तो फिर क्या करना होगा. इसके साथ उन्होंने टेंडर वोट, चैलेंज वोट, फॉर्म 17 क, ख, ग समेत अन्य विषयों पर भी जानकारी दी. इसे भी पढ़ें – पूर्व">https://lagatar.in/former-mla-dev-kumar-dhan-filed-bail-application-court-sought-case-diary/">पूर्व

विधायक देव कुमार धान ने दायर की जमानत अर्जी, कोर्ट ने मांगी केस डायरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही