Search

 
 
 

मांडर विधानसभा उपचुनाव: बुधवार को रवाना होगी पोलिंग पार्टियां, डीसी ने किया निरीक्षण

 
Ranchi : मांडर विधानसभा उपचुनाव 23 जून को है. इसको लेकर बुधवार को मोराबादी मैदान से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा. उपचुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिला स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों द्वारा तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है. मंगलवार को डीसी छवि रंजन ने सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया गया. इसे भी पढ़ें-राहुल">https://lagatar.in/eds-interrogation-on-rahul-gandhi-continues-congresss-protest-march-was-stopped-by-police-rahuls-attack-on-modi-the-public-is-suffering-the-consequences-of-your-reforms/">राहुल

गांधी से ED की पूछताछ जारी, कांग्रेस के विरोध मार्च को पुलिस ने रोका, राहुल का मोदी पर हमला, आपके सुधार वाले फायदों के परिणाम जनता भुगत रही है

डीसी ने दिए दिशा निर्देश

डीसी ने पोलिंग पार्टियों को दी जाने वाली मतदान सामग्री की जांच की. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान सामग्री उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. पोलिंग पार्टियों को बुधवार को रवाना किया जाएगा. मोरहाबादी में बनाए गए डिस्पैच सेंटर से मांडर विधानसभा के सभी पाँच प्रखंडों के लिए होने वाले उपचुनाव में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-members-of-east-central-railway-bharat-scouts-and-guides-celebrated-yoga-day/">धनबाद

: पूर्व मध्य रेल भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सदस्यों ने मनाया योग दिवस
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही