Search

 
 
 

मांडर विधानसभा उपचुनाव : हर बूथ पर मतदाताओं की होगी थर्मल स्‍क्रीनिंग

 
Ranchi : मांडर उपचुनाव की तैयारियों को लेकर डीसी छव‍ि रंजन ने शनिवार को समीक्षा बैठक की. बैठक में सभी कोषांगों के वरीय अधिकारी मौजूद रहे. डीसी ने बारी-बारी से अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली, साथ ही चुनाव आयोग के निर्देशानुसार तैयारियां को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करना है, इसको लेकर तैयारी करें. उन्‍होंने कहा कि हर बूथ पर 1250 लोगों के हिसाब से सैनिटाइजर की उपलब्धता, मास्क और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें. थर्मल स्‍क्रीनिंग के लिए सहायिकाओं को तैयार करें और जरूरी उपकरण उपलब्‍ध कराएं.

वाहनों की उपलब्धता की ली जानकारी

डीसी ने डीटीओ से परिवहन कोषांग की समीक्षा करते हुए पोलिंग पार्टियों की रवानगी और मतदान के दिन आवश्यक वाहनों की उपलब्धता की जानकारी ली. डीसी ने कहा कि मतदान सामग्री के साथ पोलिंग पार्टियों की रवानगी में किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए.

एंबुलेंस टैगिंग करने का निर्देश

डीसी ने एसडीओ को सभी बूथों में एंबुलेंस टैगिंग करने का निर्देश दिया. उन्होंने उम्रदराज, दिव्यांग और थर्मल स्क्रीनिंग में कोविड-19 के लक्षण पाए जाने वाले मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बता दें कि 23 जून को मांडर उपचुनाव को लेकर वोट डाले जाएंगे. इसे पढ़ें-  देवघर">https://lagatar.in/fir-lodged-against-bihar-administrative-officer-alok-kumar-resident-of-deoghar-accused-of-disturbing-communal-harmony/">देवघर

के रहने वाले बिहार प्रशासनिक अधिकारी आलोक कुमार पर FIR दर्ज, सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही