Search

 
 
 

मांडर विस उपचुनाव : देव कुमार धान समेत चार प्रत्याशियों को आयोग ने भेजा नोटिस

 
Ranchi : मांडर विधानसभा उपचुनाव के निर्वाची पदाधिकारी सह विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग ने एआईएमआईएम प्रत्याशी देव कुमार धान समेत चार उम्मीदवारों को नोटिस भेजा है. धान के अलावे सुभाष मुंडा, मार्शल बारला और निरोज उरांव को भी नोटिस भेजा गया है. चुनाव आयोग का निर्देश है कि जिन प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, उन्हें कम से कम तीन बार अखबार और टीवी पर मामला संबंधी विज्ञापन प्रकाशित कराना है. इसी मामले को लेकर इन उम्मीदवारों को नोटिस भेजा गया है.

आपराधिक मामलों को टीवी, समाचार पत्र में सार्वजनिक करना जरूरी

बताया गया कि देव कुमार धान ने आपराधिक मामला संबंधी विज्ञापन अखबार में प्रकाशित कराया, लेकिन टीवी पर अबतक इसे सार्वजनिक नहीं किया है. आयोग के नोटिस में कहा गया है कि इन सभी प्रत्याशियों को दिनांक 10 जून से 13 जून तक प्रथम विज्ञापन का प्रकाशन, दिनांक 14 जून से 17 जून तक द्वितीय विज्ञापन का प्रकाशन तथा 18 जून से 21 जून तक तृतीय विज्ञापन का प्रकाशन कराना अनिवार्य है. साथ ही साथ टेलीविजन चैनल पर भी इसी अवधि में 3 बार विज्ञापन का प्रसारण करवाना अनिवार्य है.

इन्होंने दी थी आपराधिक मामलों की जानकारी

मांडर विधानसभा उपचुनाव में कुल 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इनमें से 4 प्रत्याशियों सुभाष मुंडा, मार्शल बारला, देवकुमार धान और निरोज उरांव ने अपने नामांकन पत्र में आपराधिक मामलों के बारे में जानकारी दी थी. इसे भी पढ़ें – JMM">https://lagatar.in/list-of-zonal-committee-chairman-and-members-of-jharkhand-colliery-mazdoor-union-attached-to-jmm-released-see/">JMM

से जुड़ी झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के जोनल समिति के अध्यक्ष और सदस्यों की सूची जारी, देखें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही