Search

 
 
 

मांडर विस उपचुनाव : शिल्पा नेहा तिर्की के समर्थन में उतरे कांग्रेसी, विभाजनकारी शक्तियों के खिलाफ वोट देने की अपील

 
Ranchi : मांडर विधानसभा उपचुनाव में अपनी प्रत्याशी शिल्पा नेहा तिर्की के समर्थन में अब झारखंड कांग्रेस के शीर्ष नेता भी चुनाव प्रचार में उतर गए हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शुक्रवार को चुनाव प्रचार कर मांडर की जनता से अपील की. लोगों से कहा- विभाजनकारी शक्तियों के खिलाफ वोट कर कांग्रेस को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाएं. प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने भी बुढ़ा खुखरा, बिसहा, खटंगा, डुमरी एवं नरकोपी बाजारटांड़ में चुनावी सभा को संबोधित किया.

यह उपचुनाव साजिश के तहत हो रहा

शिल्पी नेहा तिर्की के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह उपचुनाव साजिश के तहत हो रहा है. जबकि यहां की जनता ने पूरे पांच वर्षों के लिए अपना प्रतिनिधि चुना था. आज चुनाव में आपके बीच आपका वोट मांगने के लिए कौन- कौन लोग आ रहे हैं, यह सभी जानते हैं. राजेश ठाकुर ने कहा, आपको वैसे प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाना है, जो बंधु तिर्की की बेटी है, जो आपके सुख-दुख की साथी है. इस क्षेत्र के विकास को लेकर सजग रहे हैं. और कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार हैं, जो लगातार विभाजनकारी शक्तियों से संघर्ष कर रही है, ताकि लोग अमन चैन से रह सकें. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने भी शिल्पी नेहा तिर्की के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इसे भी पढ़ें – ‘अग्निपथ’">https://lagatar.in/fire-of-agneepath-violence-spread-in-13-states-12-trains-burnt-two-dead-internet-banned-in-bihar-haryana/">‘अग्निपथ’

हिंसा की आग 13 राज्यों में पसरी, 12 ट्रेनें फूंकी, दो मरे, बिहार-हरियाणा में इंटरनेट बैन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही