Search

रामगढ़ में कोयला चोरी का परमिट देते हैं मांडू विधायक निर्मल महतो!

  • बड़ा सवाल- क्या इस अवैध कोयला कारोबार में रामगढ़ पुलिस-प्रशासन की भी सहमति है? क्या कार्रवाई करेगी?

Ranchi/Ramgarh: रामगढ़ में कोयला चोरी करने है तो मांडू विधायक निर्मल महतो से परमिट लेना पड़ेगा. यानी मंजूरी जरूरी है. सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल है, जिसमें विधायक साफ कह रहे हैं बिना उनसे पूछे कोयला कैसे गिराया? वह कह रहे हैं कि दस मिनट में गाड़ी जब्त हो जायेगा और केस हो जायेगा. इससे यह तो साफ होता ही है कि यह मामला कोयले के अवैध कारोबार का है. निर्मल महतो आजसू के विधायक हैं. यह पार्टी जल, जंगल, जमीन की बात करती है. 

सुनें ऑडियो....

मांडू से आजसू विधायक निर्मल महतो व सालू खान का वायरल ऑडियो.

 

भले ही विधायक के बोल बरबोला वाला हो सकता है. लेकिन ऐसे में तीन सवाल उठ रहे हैं.  पहला- क्या कोयले के इस अवैध काम में रामगढ़ पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की सहमति है? दूसरा- क्या विधायक के कहने पर रामगढ़ पुलिस-प्रशासन के अधिकारी काम करते हैं? तीसरा- ऑडियो में जिस स्थान व कोयला की बात हो रही है, उसकी तुरंत जांच कर रामगढ़ की पुलिस कार्रवाई करेगी?

 

बातचीत का ब्यौरा

सालू खान : हेसला से बोल रहे हैं सालू खान. तिवारी दा फोन किया था. तोर सपोर्ट से ही गिरा रहे हैं कोयला.

विधायक : बिना कहले-पुछले हमर विधानसभा में गिरवही यार. अ हम्मर घरवे के पास.

सालू खान : नई दादा तोरहे सपोर्टे से गिरा रहे हैं.

विधायक : नहीं, नहीं.. अभी काम बंद कर. और कल सुबह भेंट कर. न तो सब गाड़ी जब्त हो जईतउ और एफआईर हो जईतउ. 

सालू खान : अभी कहां ही दादा.

विधायक : अभी सिल्ली में. अभी बंद कर पहले.

सालू खान : भेंट कर लेतियई दादा. कामवा बंद करा देभी तो बड़ी दिक्कत होईतउ दादा.

विधायक : पहले बंद कर अभी. न त गड़िया जब्त हो जइतउ दस मिनट में.

सालू खान : भैया पेट में लात मारे वाला बात हो जइतउ.

विधायक : गाली देते हुए. लात मारे वाला बात. हम्मर विधानसभा के तू मालिक हो गया. 

सालू खानरामगढ़ है. बुंडू विधानसभा नहीं है.

विधायक : कोई है हमरे क्षेत्र है ना.

सालू खान : तू बोल रहिल ही. मांडू नहीं रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में है.

विधायक : हमर से ज्यादा तू ही जानते हो.

सालू खान : अरे त हम्मर बाप-दादा के जमीन है, त तू जानभी. तू कैसे जानभी.

विधायक : अभी गाड़ी पकड़ायेगा, तो समझ में आ जायेगा.

सालू खान : तो हम भी अभी जयराम दादा से बात करते हैं.

विधायक : जेकरा से बात करना है, कर. अब त तोहर जीवन में नई चलतऊ.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//